ज्योति मल्होत्रा, नासिर ढिल्लों (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

जासूस ज्योति की कोर्ट पहली पेशी आज, पाकिस्तानी दोस्त ने भेजा खास मैसेज

पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लों ने दावा किया है कि ज्योति बेगुनाह है। उसे पहलगाम हमले के बारे में कुछ नहीं पता था। नासिर ढिल्लों पहले पाकिस्तान पुलिस में पूर्व सब-इंस्पेक्टर रह चुके हैं।

अक्षय साहू

हिसार: पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा केस की पहली सुनवाई आज होगी। इसी बीच जासूसी मामले में ज्योति के खिलाफ कुछ और जानकारी जांच एजेंसियों के हाथ लगी है। एजेंसियों ने दावा किया है कि ज्योति पाकिस्तान पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लों के साथ लंबे समय से संपर्क में थी। एजेंसियां ढिल्लों की भी जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक ज्योति नासिर ढिल्लों के साथ सीधे संपर्क में थी। वह ढिल्लों के साथ एक पॉडकास्ट में भी नजर आ चुकी है। माना जा रहा है कि दोनों की मुलाकात नासिर के पाकिस्तान दौरे के दौरान हुई थी। नासिर के संबंध भारत में पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से भी थे।

रिटायरमेंट के बाद ढिल्लों से शुरू किया यूट्यूब चैनल

नासिर ढिल्लों पाकिस्तान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर काम कर चुके हैं। पुलिस से रिटायर होने के बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। जहां ढिल्लों ने शुरुआत में खुद को भारत और पाकिस्तान के बीच शांति दूत की तरह पेश किया। हालांकि बाद में उसका असली चेहरा सामने आया। जांच एजेंसियों ने दावा किया है कि नासिर असल में पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का एजेंट है और वह यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी अच्छी छवि बना रहा था। ताकि वह इससे आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के गुप्त मिशन छिपा सके।

जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

जांच एजेंसियों ने दावा किया है कि ढिल्लों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए एक संपर्क सूत्र के रूप में काम करता था। वह अपने यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल भारतीय यूट्यूबर्स से संपर्क बनाने के लिए करता था। पहले वह उनसे दोस्ती करता, फिर धीरे-धीरे उन्हें आईएसआई से जुड़े लोगों से मिलवाता। इसके बाद उन्हें भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियाँ जुटाने जैसे काम सौंपे जाते। बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय ज्योति मल्होत्रा भी ऐसे ही यूट्यूबर्स में से एक हैं, जिन्हें इस नेटवर्क के ज़रिए निशाना बनाया गया। IAS अधिकारी के घर से नोटों का जखीरा बरामद, रिश्वत मामले में विजिलेंस विभाग की छापेमारी…47 लाख बरामद- Video

ज्योति मल्होत्रा के बारे में बताया बेकसूर

ढिल्लों और ज्योति के संबंध कितने घनिष्ठ हैं, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने ज्योति की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो बनाया है। इसमें उसने दावा किया है कि ज्योति बेकसूर है और उन दोनों की मुलाकात कभी नहीं हुई।

IBPS CSA Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन; जानें योग्यता और सैलरी

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने जनरल धीरज सेठ को सौंपी जनरल की मानद रैंक, दशकों पुरानी परंपरा जारी

E20 विवाद पर CEA की E10 सलाह: केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- मोदी जी उनकी बात सुनेंगे या CEA बदलेंगे?

BJP की नेशनल टीम में महाराष्ट्र का दबदबा कायम! पीयूष गोयल और तावड़े समेत इन दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी