अमित शाह, ओवैसी 
देश

अमित शाह ने संसद में किया था दावा...अब ओवैसी ने पूछा सच, दिल्ली धमाके में नाकामी का जिम्मेदार कौन?

Owaisi on Delhi Blast: दिल्ली कार धमाके के आरोपी उमर नबी के वायरल वीडियो पर ओवैसी ने कहा है कि इस्लाम में आत्महत्या हराम है और निर्दोषों की हत्या करना बहुत बड़ा गुनाह है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Blast Case: इस्लाम में आत्महत्या हराम है और बेगुनाहों की हत्या एक बहुत बड़ा पाप है। यह प्रतिक्रिया हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके के आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के वायरल वीडियो पर दी है। दरअसल, एक वीडियो में (जिसकी तारीख का पता नहीं) उमर दिल्ली में सुसाइड अटैक से पहले यह कह रहा है कि आत्मघाती धमाका करके जान देना 'शहादत' है।

'इस्लाम में खुदकुशी हराम है'

वायरल वीडियो में दिल्ली को दहलाने वाला आतंकवादी उमर उन नबी यह बता रहा है कि सुसाइड बॉम्बिंग को गलत समझा गया है। ओवैसी ने एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा है, 'दिल्ली धमाके के आरोपी उमर नबी का एक अनडेटेड वीडियो है, जिसमें वह सुसाइड बॉम्बिंग को 'शहादत' कहकर उचित बता रहा है और यह कि इसे 'गलत समझा गया' है।' ओवैसी ने इसके जवाब में लिखा है, 'इस्लाम में खुदकुशी हराम है और बेगुनाहों का कत्ल बहुत बड़ा गुनाह है।

'यह आतंकवाद है और कुछ नहीं।'

यही नहीं ओवैसी ने आगे लिखा है, 'इस तरह का काम देश के कानून के भी खिलाफ है। इसे किसी तरह से 'गलत नहीं समझा' गया है। यह आतंकवाद है और कुछ नहीं।' इसी के साथ ओवैसी ने दिल्ली धमाके से जुड़े सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के खुलासे और राष्ट्रीय राजधानी के पास से भारी मात्रा में विस्फोटकों की बरामदगी को लेकर केंद्र सरकार को भी घेरा है।

'यह ग्रुप कहां से आया'

ओवैसी ने सवाल किया है, 'ऑपरेशन सिंदूर और महादेव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने संसद को भरोसा दिया था कि पिछले 6 महीनों में कोई भी लोकल कश्मीरी आतंकवादी संगठनों में शामिल नहीं हुआ। फिर यह ग्रुप कहां से आया? इस ग्रुप का पता लगाने में नाकाम रहने के लिए कौन जिम्मेदार है?'

सुसाइड को शहादत कह रहा उमर

दरअसल, एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें डॉक्टर उमर नबी सुसाइड हमले के बारे में बात कर रहा है। इसमें फिदायीन हमलावर यह कहते सुना जा रहा है कि 'सबसे गलत समझी जाने वाली अवधारणाओं में से एक यह है, जिसे फिदायीन बम विस्फोट कहा जाता है। यह एक शहादत वाला ऑपरेशन है...जिसे इस्लाम समझता है।...'

सफेदपोश आतंकी था उमर उन नबी

10 नवंबर, 2025 की शाम में दिल्ली में लाल किले के पास एक आई20 कार को धमाके से उड़ा दिया गया था, जिसे उमर नबी चला रहा था। वह इस आतंकवादी वारदात का सुसाइड बॉम्बर था। इस हमले में मरने वालों की संख्या 15 हो चुकी है और करीब 20 लोग अभी भी जख्मी हैं। उमर के तार डॉक्टरों के उस सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल और फरीदाबाद से भारी मात्रा में बरामद विस्फोटकों से जुड़े हैं, जो बाद में जम्मू और कश्मीर के नौगाम थाने में दुर्घटनावश फट गया, जिसमें भी 9 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

CJP Tiranga March Live: कनॉट प्लेस में CJP का हल्लाबोल, अब तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर