Oppositions On Delimitation Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने परिसीमन संशोधन बिल का विरोध करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा साबित होगा। इतना ही नहीं, इस विधेयक के पारित होने से SC-ST के साथ अन्याय करने का भी आरोप लगाया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि सराकर ने SC-ST के हितों के साथ नाइंसाफी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करके पूरी सत्ता अपने हाथ में लेना चाहती है।
परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने मिलकर ये तय किया है कि मोदी सरकार द्वारा लाया जा रहा संवैधानिक संशोधन विधेयक लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा है। ये खतरा इसलिए है क्योंकि लोकतंत्र को खत्म करने और सारी सत्ता अपने हाथ में केंद्रित करने की कोशिश में, अब उनका लक्ष्य '800 पार' का है।
इससे पहले, उन्होंने चुनावों में '400 पार' का लक्ष्य रखा था- जो अब पीछे छूट गया है। अब, सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने के जरिए, वे सत्ता पर कब्जा करना चाहते हैं और हमेशा के लिए उसे अपने पास बनाए रखना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि DMK परिसीमन विधेयक का समर्थन कर रही है जो गलत है। ये तमिलनाडु के लोगों के लिए बड़ा खतरा है। हमारी संस्कृति के लिए ये बड़ा नुकसान भी है। ये लोकतंत्र खत्म करने के लिए बीजेपी की एक साजिश है।
बीजेपी इस तरह सिर्फ तमिलनाडु को अपना बनाना चाहती है, वो हमारी पहचान को छीनना चाहती है। ऐसे में अगर कोई भी इस परिसीमन बिल को सपोर्ट करता है तो वो तमिलनाडु के लोगों के भविष्य के साथ बहुत बड़ा खेलवाड़ होगा।
खबर अपडेट हो रही है...