देश

दिल्ली के तिलक नगर में सिलेंडर भरने की दुकान में आग लगने से एक शख्स की मौत

शुभम सोनडवले

नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के तिलक नगर (Tilak Nagar) इलाके में एक सिलेंडर भरने की दुकान में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलक विहार के हरिजन कॉलोनी निवासी रवि शर्मा (25) के रूप में हुई है। 

दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) ने कहा, "तिलक नगर इलाके में सिलेंडर भरने की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल की 6 गाडि़यां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पा लिया गया है।"

https://twitter.com/ANI/status/1622988521731674114

जानकारी के मुताबिक यह हादसा तिलक नगर के बाल्मीकि कॉलोनी में हुआ। दुकान में आग लगने के तुरंत बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

पुलिस के मुताबिक आग शार्ट सर्किट के कारण जनरल स्टोर के ग्राउंड फ्लोर में लगी थी। फिर सिलेंडर तक पहुंच गई और विस्फोट हो गया।

भारत कभी महाशक्ति बनने के पीछे नहीं भागा, टोरंटो में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिया मानवता का संदेश

AIMIM नेता महबूब अली की चाकू मारकर हत्या, 5-6 हमलावरों ने घेरकर किया हमला, हैदराबाद में सनसनी

Alert: पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का अलर्ट तो मैदानों में तबाही, 70 KM/h की रफ्तार से आने वाला है मानसून का चक्रवात

इश्क, बंटवारा और दर्द, पाकिस्तान से भारत आई लेखिका, जिसने सालों पहले कलम से समाज की बंदिशों को दी चुनौती

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप