झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे में अपडेट (सौ.सोशल मीडिया) 
देश

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे में अपडेट, एक नवजात की मौत के बाद 12 मासूमों की मौत दर्ज

आज इलाज के दौरान एक और नवजात की मौत होने के साथ संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इस हादसे ने जहां पर सबको हिला कर रख दिया है वहीं पर पिछले दिनों इस मामले में बनी कमेटी ने जांच शुरु कर दी है।

दीपिका पाल

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के झांसी में मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड में नवजात बच्चों की मौत के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। इस मामले में आज इलाज के दौरान एक और नवजात की मौत होने के साथ संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इस हादसे ने जहां पर सबको हिला कर रख दिया है वहीं पर पिछले दिनों इस मामले में बनी कमेटी ने जांच शुरु कर दी है। इसे लेकर आज सोमवार को घटना की जांच के लिए सरकार की टीम मौके पर पहुंची है।

इलाज के दौरान जालौन के बच्चे ने तोड़ा दम

मिली जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को इलाज के दौरान एक और नवजात ने दम तोड़ दिया जो जालौन जिले के विशाल की पत्नी मुस्कान का है। बताया जा रहा है कि, बच्चे को घटना से कुछ दिन पहले ही जन्म से गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने पर उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया था। जहां पर आज आग हादसे में पीड़ित होने के साथ उसने दम तोड़ दिया है। बता दें कि, हादसे के दिन 10 नवजातों की मौत होने की खबर सामने आई थी। जहां पर एक बच्चे ने रविवार को दम तोड़ था। इस मामले में घटना के समय वार्ड में 49 बच्चे भर्ती थे, जिनमें से 39 बच्चों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था।

कमेटी की जांच के लिए पहुंची

इस हादसे में जांच के लिए आज सोमवार को शासन ने चिकित्साशिक्षा महानिदेशक की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी जांच के लिए सोमवार को मेडिकल कॉलेज पहुंच गई है। टीम ने जांच शुरू कर दी है। बताते चलें कि, झांसी के मेडिकल कॉलेज में एक वॉर्ड वार्ड में आग लगने से हादसा हुआ था जिसमें 10 नवजातों ने दम तोड़ दिया था।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा