दिल्ली: अगर आप ट्रेन (Train) से सफर कर रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। IRCTC ने पैंट्री कार में मिलने वाले खाने-पीने के सामानों के दाम बढ़ा (Price Hike) दिए हैं। पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्र से गुजरने वाली ट्रेनों में खाने के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय महाप्रबंधक राजेश कुमार (Rajesh Kumar) ने बताया कि गुणवत्ता और मात्रा दोनों में सुधार हुआ है, इसलिए खाने-पीने की चीजों में भी इजाफा हुआ है। ब्रेड, दाल, डोसा, सैंडविच (Sandwich) सहित कई फ़ूड आइटम (Food Item) महंगे हो गए हैं।
IRCTC ने ट्रेन में मिलने वाले खाने-पीने के सामान के दाम बढ़ा दिए हैं। लेकिन राहत देने वाली खबर यह है कि स्टेशनों (Stations) पर उपलब्ध खाने की कीमतों को स्थिर रखा गया है। आईआरसीटीसी ने पूर्व मध्य रेलवे पर चलने वाली ट्रेनों में खाने-पीने की हर चीज के दाम में 2 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। कीमतों में विभिन्न दरों पर वृद्धि की गई है। IRCTC ने उन 70 चीजों की लिस्ट जारी की है, जिनकी कीमतों में बदलाव हुआ है। नई टैरिफ लिस्ट ट्रेनों में पेंट्री कार (Pantry Car) में मिलने वाले खाने की कीमत में बढ़ोतरी के बाद आई है।