Pegasus Case  
देश

पेगासस मुद्दे पर अलग से चर्चा की जरूरत नहीं, मामला न्यायालय में है : प्रह्लाद जोशी

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली:  संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने सोमवार को कहा कि पेगासस मुद्दे (Pegasus Issue) पर अब अलग से चर्चा की जरूरत नहीं है क्योंकि यह विषय न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने हालांकि कहा कि अगर विपक्षी दल के सदस्य चाहें तो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कोई भी मुद्दा उठा सकते हैं।

जोशी ने डिजिटल तरीके से आयोजित सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बैठक में 25 पार्टियों के नेता (सदन में विभिन्न दलों के नेता) शामिल हुए। रक्षा मंत्री और लोकसभा के उपनेता राजनाथ सिंह ने बैठक में सरकार का प्रतिनिधित्व किया। जोशी ने कहा कि बजट सत्र के दौरान सदन के सुचारू संचालन के लिए सिंह ने सभी दलों से सहयोग का अनुरोध किया। 

उन्होंने कहा कि जहां तक ​​पेगासस विषय का सवाल है, अब अलग से इस पर चर्चा की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन विपक्षी नेता राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में कोई भी मुद्दा उठाने के लिए स्वतंत्र हैं। संसद का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ।

अमेरिकी समाचार पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 2017 में भारत ने इजराइल के साथ दो अरब अमेरिकी डॉलर के रक्षा सौदे के हिस्से के रूप में पेगासस स्पाईवेयर खरीदा था। समाचार पत्र की हालिया रिपोर्ट के बाद पेगासस मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में