देश

दो सरकारी बैंकों के निजीकरण को लेकर कोई कैबिनेट निर्णय नहीं: वित्तमंत्री

रवि शुक्ला

नयी दिल्ली: मंत्रिमंडल ने दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के निजीकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया है। यह जानकारी मंगलवार को संसद को दी गई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक लिखित उत्तर में मंगलवार को कहा कि वित्तवर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में, सरकार ने चालू वित्त वर्ष में दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के रणनीतिक विनिवेश की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण पर कोई निर्णय नहीं लिया है।

वह राज्यसभा में दो पीएसबी के निजीकरण पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण से संबंधित विधेयक को संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र के लिए सूचीबद्ध किया गया है जो 23 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।(एजेंसी) 

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

7 साल बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग! सितंबर में दिल्ली पहुंचने की तैयारी, 400 अधिकारियों का डेलिगेशन भी आएगा

NEET PG 2026: आज नहीं...इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड, 30 अगस्त को परीक्षा; जानें पूरी डिटेल

हाथी चले बाजार... बयान पर बड़ा एक्शन, BPSC अधिकारी पर गिरी गाज! CM ने दिए निलंबन के आदेश

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन