बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 
देश

नीतीश ने बिहार विधान परिषद में पुन: मनोनयन के लिए दाखिल किया नामांकन पत्र

साक्षी सिंह

पटना: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्य विधान परिषद में फिर से मनोनयन के लिए मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नीतीश ने लगातार चौथी बार विधान परिषद की सदस्यता के लिए नामांकन दाखिल किया है।

 सत्तारूढ़ उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और जद (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह समेत राजग नेताओं की की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कुमार के अलावा, उनके कैबिनेट सहयोगी संतोष सुमन और जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। 

इस अवसर पर सुमन के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) भी उपस्थित थे। निर्वाचन आयोग ने राज्य विधान परिषद की 11 सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है जिनका कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। इनमें से चार पर जद (यू) का कब्जा था, हालांकि विधानसभा में उसका संख्या बल कम होने के बाद पार्टी ने दो सीटों पर अपना दावा छोड़ दिया है। 

कुमार और अनवर के अलावा, जद (यू) के जिन लोगों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है, उनमें संजय कुमार झा हैं, जो हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।इनमें रामेश्वर महतो भी हैं जो इस बार उम्मीदवार नहीं हैं। भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, हालांकि सम्राट चौधरी, जो पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि हम चार सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, एक सीट अपने सहयोगी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के लिए छोड़ेंगे। जिन सीटों पर चुनाव की घोषणा हुई है उनमें से तीन पर भाजपा के सदस्य थे। 

शेष सीटों में से दो पर राजद की राबड़ी देवी यानी पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधान परिषद में विपक्ष की नेता और राम चंद्र पूर्वे हैं। पूर्वे उच्च सदन के उप सभापति हैं। एक सीट कांग्रेस के प्रेम चंद्र मिश्रा के पास है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 11 मार्च को समाप्त होगी और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 14 मार्च निर्धारित की गई है। मतदान 21 मार्च को होना है। 

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान