नितिन नविन, अरविंद केजरीवाल, राहुल गांधी सोर्स-सोशल मीडिया
देश

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला

BJP Attack On The Opposition: जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के बीच बीजेपी विपक्ष पर हमलावर नजर आई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा राहुल और केजरीवाल के बीच अराजकतावादी साबित करने की होड़ लगी है।

आशीष शुक्ला

Highlights

  1. BJP का विपक्ष पर तीखा हमला

  2. राहुल और केजरीवाल को नितिन नवीन ने बताया अराजकतावादी

  3. विपक्ष पर लग रहा है राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने का आरोप

BJP Scathing Attack On The Opposition: देश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष जहां मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है तो वहीं बीजेपी विपक्ष की भूमिका पर गंभीर आरोप लगा रही है। इसी बीच बीजेपी ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि दोनों नेता जनता के जनादेश को स्वीकार करने के बजाय राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 10 अक्टूबर को विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले राजनीतिक समूह देश में अस्थिरता पैदा करने और अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे दावा किया कि इन दोनों के बीच खुद को बड़ा अराजकतावादी साबित करने की होड़ लगी है।

बांसुरी स्वराज ने साधा निशाना

दिल्ली समेत पूरे देश में विपक्ष द्वारा हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने भी राहुल गांधी और केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जनता का विश्वास हासिल करने में विफल रही हैं और अब रचनात्मक राजनीति करने के बजाय अपनी राजनीतिक असफलताओं के लिए बहाने तलाश रही हैं। उन्होंने आगे कहा दोनों देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे है।

सीजेपी के प्रदर्शन से बढ़ा राजनीतिक टकराव

सीजेपी जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले कांग्रेस ने दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई और विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने विपक्ष की राजनीति पर सवाल खड़े किए हैं। इस घटनाक्रम के बाद भाजपा और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

पक्ष-विपक्ष में टकराव की स्थिति

दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा के इन बयानों से साफ है कि प्रदर्शन और उसके बाद हुई कार्रवाई को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव बढ़ गया है। सीजेपी रविवार को भी इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा सीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमलावर है। बीजेपी का साफ कहना है कि विपक्ष के विरोध का तरीका गलत है।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश