जंतर-मंतर मारपीट मामले में CJP समर्थक संसद मार्ग थाने पहुंचे (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात

Swatantra Bhardwaj FIR: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल संजय कुमार की बेटी निशु ने संसद मार्ग थाने पहुंचकर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

अक्षय साहू

Swatantra Bhardwaj CJP Protest Controversy:दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए गाजियाबाद के संजय कुमार की बेटी निशु आजाद CJP नेताओं और समर्थकों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचीं। निशु ने प्रदर्शन के दौरान अपने पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।  इस दौरान CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका भी मौजूद रहे।

दरअसल, हाल ही में स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में भारद्वाज 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शनों को लेकर बात करते नजर आ रहा था। इस दौरान उनसे कहा कि प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम संजय कुमार था, उसने उसके सिर पर डंडे से वार किया था। जिसके चलते संजय कुमार के सिर में चोट आई थी और सात टांके लगे थे। कानून के मुताबिक, उसके खिलाफ हाफ मर्डर के मुकदमा किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारद्वाज ने वीडियो में यह भी दावा किया था कि अब उनके निशाने पर संजय कुमार की बेटी है, जो लगातार उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। 

कौन है स्वतंत्र भारद्वाज? 

जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है और  यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली आया था। फिलहाल वह दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है। भारद्वाज हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल हुआ था। जहां उसने दावा किया कि उस पर दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का हाथ है। उसने वीडियो में महिला एंकर को अपना जुता दिखाते हुए कहा था कि आप जो जूता देख रहीं हैं यह दिल्ली पुलिस का जूता है। हम बिना फॉर्म भरे दिल्ली पुलिस बन कर चलते हैं, हमारे पास दिल्ली पुलिस की हर चीज है। 

स्वतंत्र भारद्वाज ने इसी पॉडकास्ट में जंतर-मंतर पर हुई उस घटना का जिक्र किया। उसने कहा कि वह प्रदर्शन के वक्त वहां मौजूद था और प्रदर्शनकारियों को रोक रहा था। इस दौरान निशु आजाद नाम की कंटेंट क्रिएटर के पिता को उसने मारा, इस हमले से उनके सिर पर सात टांके आए। भारद्वाज ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों से साथ धक्का-मुक्की के दौरान जमीन पर गिर गया था। उससे उन्हें बहुत गुस्सा आया, क्योंकि अब बात उनकी इज्जत पर आ गई थी। इसलिए उसने निशु आजाद के पिता को मारा। 

संसद मार्ग थाने पहुंची निशु आजाद

20 जुलाई की घटना के बाद से ही निशु आजाद अपने पिता के साथ हुई हिंसा को लेकर इंसाफ की मांग कर रही थी। हालांकि, उसे इस मामले में कोई खास सफलता नहीं मिली। लेकिन इसी बीच स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें भारद्वाज अपना गुनाह खुद कबूल कर रहा था। ऐसे में, निशु आजाद आज सीजेपी समर्थकों के साथ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचीं। जहांं उसने पुलिस से अपने पिता के साथ हुई हिंसा के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इस दौरान पुलिस स्टेशन के बाहर सीजेपी समर्थकों और पुलिस के बीच भारी तनाव देखने को मिला।  


खबर अपडेट की जा रही है...

Delhi CJP Protest LIVE: संसद मार्ग थाने पहुंचे CJP समर्थक, निशु के साथ आए चंद्रशेखर आजाद; भारद्वाज ने दी सफाई

Air India Flight Incident: पायलट साइको-एक्टिव पदार्थ टेस्ट में पॉजिटिव, AAIB ने DGCA से कार्रवाई की सिफारिश की

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान

दिल्ली AIIMS में 15 साल की तन्वी ने तोड़ा दम, परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप, FIR और नार्को टेस्ट की मांग

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया कृष्णाष्टकम का श्लोक