निहाल मोदी और नीरव मोदी (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

नीरव मोदी का भाई निहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

अमेरिका में हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी भारत सरकार के कहने पर हुई है। निहाल मोदी को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Saurabh Pal

वाशिंगटनः भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के गले का शिकंजा कसता जा रहा है। नीरव के भाई निहाल मोदी को संयुक्त राज्य अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द ही उसे भारत लाया जाएगा। उसे अमेरिका की न्याय विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा न्याय विभाग की तरफ से बताया गया कि यह गिरफ्तारी भारत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है।

बता दें कि निहाल मोदी और नीरव मोदी दोनों पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी है। घोटाला उजागर होने के बाद दोनों ने देश छोड़ दिया था। इसके बाद भारत सरकार ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। अभी तक भारतीय एजेंसियों की पकड़ से नीरव और निहाल दूर थे।

निहाल पर काले धन को सफेद करने का आरोप

अमेरिकी न्याय विभाग ने स्पष्ट तौर पर पर कहा है कि निहाल मोदी की गिरफ्तारी भारत सरकार के प्रत्यर्पण की अपील पर हुई है। अब प्रत्यर्पण का प्रोसेस अमेरिका में शुरू होगा। निहाल मोदी पर भारत में धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) 2002 की धारा 3 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। यानी उसने अवैध तरीके से अर्जित काले धन को सफेद धन में परिवर्तित करने की कोशिश की।

अमेरिका में धोखाधड़ी का आरोप

भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी निहाल मोदी एक मामले में आरोपी है। उसने LLD Diamonds USA से लगभग 21 करोड़ रुपये के हीरे ये कहकर लिए कि उन्हें Costco को बेचेगा, लेकिन उसने हीरे गिरवी रखकर लोन ले लिए। जो हीरे बच गए उसे ऑफर में बेच दिया।

पीएनबी बैंक घोटाले में शामिल

बता दें कि 46 वर्षीय निहाल मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। यह मामला भारत के सबसे बड़े धोखाधड़ी मामलों में से एक है। इस मामले में निहाल मोदी के अलावा उसका भाई नीरव मोदी और उसका रिश्तेदार मेहुल चौकसी है। अभी तक तीनों भारतीय एजेंसियों की पकड़ से दूर हैं, लेकिन जल्द निहाल मोदी भारतीय एजेंसियों की गिरफ्त में होगा।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब