निकिता सिंघानिया के साथ उसकी मां और भाई (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

अतुल सुभाष मामले में पुलिस का एक्शन, पत्नी निकिता गुरुग्राम से तो मां और भाई प्रयागराज से गिरफ्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, निकिता की मां निशा और भाई अनुराग को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामामले में गिरफ्तार...

Saurabh Pal

गुरुग्रामः ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, निकिता की मां निशा और भाई अनुराग को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामामले में गिरफ्तार कर लिया है। निकिता को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया तो वहीं उसकी मां और भाई की गिरफ्तारी प्रयागराज से हुई है।

अतुल ने कुछ दिनों पहले ही निकिता और उनके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। सिंघानिया को अदालत में पेश किया गया है और उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।

गौरतलब है कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बेंगलुरू से पुलिस उत्तर प्रदेश के जौनपुर पहुंची थी। सूचना के बाद तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए थे। इससे पहले, बुधवार-गुरुवार की रात 1.30 बजे सुभाष की सास और साले का घर से भागते का वीडियो सामने आया था। इसमें ताला बंद करके बाइक से भाग रहे थे। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों ने पूछा तो सास ने कोई जवाब नहीं दिया और हाथ जोड़ लिया।

इसके बाद बीते रोज इस मामले में निकिता सिंघानिया सहित चार लोगों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी।इस बाबत याचिकाकर्ता के वकील ने कहा था कि निकिता के अलावा अतुल सुभाष की सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग और सुशील सिंघानिया ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है।

जानकारी हो कि, 34 वर्षीय AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने बीते 9 दिसंबर को बेंगलुरु में  अपनी पत्नी और उसके परिवार के उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। अतुल ने आत्महत्या करने से पहले 1 घंटे का वीडियो बनाया था। जिसमें उसने अपनी पत्नी सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे।  निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुशील के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच