देश

NIA ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी और काला जठेड़ी को आतंकी सूची में किया शामिल, कई राज्यों में सक्रिय है गैंग

किर्तेश ढोबले

चंडीगढ़: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (Sidhu Moosewala Murder Case) के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़  (Goldy Brar) और काला जठेड़ी (Kala Jathedi)को आतंकी सूची में शामिल किया है। हत्या मामले में लारेंस बिश्नोई  (Lawrence Bishnoi) जेल में बंद है। वहीं, गोल्डी बराड़ और जठेड़ी इस समय विदेश में हैं। 

सलमान खान को भी मारने की धमकी

मीडिया खबरों के मुताबिक, पंजाब पुलिस  ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर चुकी है। बिश्नोई का जन्म अबोहर में हुआ था और उसके पिता हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। लॉरेंस का गैंग कई राज्यों में सक्रिय है। उसके गैंग में 700 से ज्यादा शूटर हैं। वह 2022 में गोल्डी बराड़ के संपर्क में आया था। जानकारी के लिए बता दें कि, बिश्नोई ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी मारने की धमकी दी है। 

बराड़ को भारत वापस लाने के प्रयास जारी

वहीं, आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। वहीं, बंबीहा और नीरज बवाना गैंग उसके पीछे पड़ा है। गोल्डी बराड़ को भारत वापस लाने के प्रयास जारी है। 

काला जठेड़ी पर पहला मुकदमा 2004 को हुआ था 

जबकि, काला जठेड़ी (Kala Jathedi) सोनीपत का रहने वाला है। वह पहले केबल ऑपरेटर का काम करता था। साथ ही खर्च को पूरा करने के लिए वह लूटपाट भी करता था। कला जठेड़ी के खिलाफ 29 सितंबर, 2004 को दिल्ली में पहला मुकदमा दर्ज हुआ था।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की