गृह मंत्री अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)  
देश

NEET पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी भूचाल, PM आवास घेराव के बाद हरकत में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक

Congress Protest at PM Residence: NEET पेपर लीक मामले में राहुल-प्रियंका ने पीएम आवास के बाहर धरना दिया। बढ़ते टकराव को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह और अधिकारियों की बैठक जारी है।

अक्षय साहू

Rahul Gandhi PM Residence Protest: देशभर के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा NEET पेपर लीक का मुद्दा अब सिर्फ परीक्षा का विवाद नहीं रहा, बल्कि इसने एक बड़े राष्ट्रीय आंदोलन और राजनीतिक संग्राम का रूप ले लिया है। संसद की चहारदीवारी से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब सीधे देश के प्रधानमंत्री के दरवाजे तक पहुंच गया है। मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की पूरी शीर्ष लीडरशिप दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास '7 लोक कल्याण मार्ग' पर जा पहुंची।

छात्रों पर हुई कार्रवाई और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सीधे पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं ने अपने हाथों में सांकेतिक हथकड़ी पहन रखी थी। उनका आरोप है कि सरकार ने देश के होनहार छात्रों के भविष्य को भ्रष्टाचार और धांधली की बेड़ियों में जकड़ दिया है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खड़गे के जन्मदिन पर अनोखा विरोध और तीखे हमले

प्रदर्शन की खास बात यह रही कि आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन भी है। उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने के बजाय सड़कों पर उतरकर छात्रों की लड़ाई लड़ने का रास्ता चुना। खड़गे ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे 'बुजदिल तानाशाह' करार दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज और बल प्रयोग का जवाब सरकार को हर हाल में देना ही पड़ेगा।

सरकार पर राहुल गांधी का करारा प्रहार

धरने के दौरान राहुल गांधी ने दो-टूक शब्दों में कहा कि छात्रों पर हमला सिर्फ उन पर नहीं, बल्कि भारत के हर उस परिवार पर हमला है जो अपने बच्चों को मेहनत से पढ़ाता है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के तुरंत इस्तीफे की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए देश की जनता से अपील की कि वे इस लड़ाई में छात्रों का खुलकर साथ देने के लिए आगे आएं।

कांग्रेस के इस आक्रामक रुख और सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के पोस्ट के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है। लगातार बढ़ते टकराव और राजनीतिक दबाव को देखते हुए केंद्र सरकार बैकफुट पर नजर आ रही है। स्थिति को संभालने और गतिरोध खत्म करने के लिए सरकार की तरफ से तुरंत रणनीतिक कदम उठाए जाने लगे हैं।

अमित शाह के साथ हाई-लेवल मीटिंग जारी

बढ़ते विरोध को देखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी की मांगों को संज्ञान में लिया। इसके तुरंत बाद जितेंद्र सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक महत्वपूर्ण और आपात बैठक शुरू कर दी है। इस हाई-लेवल मीटिंग में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी मुख्य रूप से मौजूद हैं। माना जा रहा है कि सरकार इस समय विपक्षी सांसदों के धरने, उनकी मांगों और छात्रों के असंतोष को शांत करने के लिए बीच का रास्ता और रणनीति तैयार कर रही है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच