Parliament Monsoon Session 2026: संसद में इस समय मानसून सत्र चल रहा है। सत्र के शुरुआत में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज और राम मंदिर के मुद्दे पर सरकार पर जमकर हमला बोला। इस बीच ज्यादातर समय संसद की कार्यवाही स्थगित रही।
इस पर एनसीपीआई सांसद और ममता बनर्जी की करीबी रहीं सायोनी घोष का बयान सामने आया है। घोष ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि संसद सत्र सही से चल नहीं रहा। कार्यवाही में रोज रुकावट आ रही है। इससे टैक्सपेयर का पैसा बर्बाद हो रहा।
मानसून सत्र के दौरान संसद की कार्यवाही में रुकावटों पर NCPI सांसद सायोनी घोष ने कहा कि सत्र ठीक से नहीं चल पा रहा है। हर दिन सदन की कार्यवाही में बाधा डाली जा रही है और टैक्स देने वालों का पैसा बर्बाद हो रहा है। हम अपने चुनाव क्षेत्र के मुद्दों को न तो 'प्रश्न काल' में और न ही 'शून्य काल' में उठा पा रहे हैं। यह बहुत दुखद है, खासकर इसलिए क्योंकि हमारे चुनाव क्षेत्रों के लोगों को हमसे बहुत उम्मीदें हैं कि हम उनकी चिंताओं को उठाएंगे।
सायोनी घोष ने सत्ता पक्ष और विपक्ष से बड़ी अपील की है। घोष ने कहा कि मेरी बस यही गुजारिश है कि सदन को चलने दिया जाए। बाहर आप जो चाहें करें, लेकिन सदन के अंदर संसद को सुचारू रूप से चलाना सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की जिम्मेदारी है।
इसके पहले लोकसभा में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पेश करने के दौरान NCPI सांसद सायोनी घोष ने सरकार का समर्थन करते हुए कहा था कि हमें इस पर चर्चा करनी है और हम शुरू से ही चर्चा करना चाहते थे।
ये भी पढे़ं- अयोध्या में मिला बम बनाने के तरीके वाला पर्चा, तीन मेडिकल छात्र हिरासत में; खुफिया एजेंसियां अलर्ट
घोष ने कहा कि विपक्ष चर्चा करने से इनकार कर रहा था मगर हम उम्मीद करते हैं कि वे इसमें सहयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी और सरकार ने जो कदम उठाए हैं जिस तरह छात्रों की आवाज सुनी गई तो मुझे लगता है कि यह स्वागत योग्य कदम है। मैं चाहूंगी कि एक अच्छी चर्चा हो।