नेवी सेलर प्रदीप मुखर्जी सोर्स-(सोशल मीडिया)
देश

हनीट्रैप में फंसा नेवी का सेलर गिरफ्तार! पाकिस्तान को गोपनीय रक्षा जानकारी भेजने का आरोप

Navy Sailor Arrested: भारतीय नौ सेना के सेलर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने के आरोप लगा है। आरोपी हनीट्रैप का शिकार हुआ है। इस मामले की जांच जारी है।

आशीष शुक्ला

Navy Sailor Caught In Honeytrap Arrested: भारत की खुफिया जानकारी के लिए पाकिस्तान अब देश के सैनिकों को हनीट्रैप के जरिए टारगेट कर उनसे खुफिया जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। इसी बीच भारतीय नौसेना से जुड़े एक सेलर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को पाकिस्तान को रक्षा संबंधी संवेदनशील जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मामला सामने आने के बाद से ही सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। देश की सुरक्षा और सैन्य प्रतिष्ठानों से जुड़ी गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल हो रहे हैं। इस मामले में जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने कथित तौर पर किस तरह की जानकारी साझा की और इसके पीछे कोई नेटवर्क सक्रिय था या नहीं।

सोशल मीडिया पर प्यार फिर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की पहचान 31 वर्षीय प्रदीप मुखर्जी के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और साल 2014 में भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था। उसकी तैनाती विशाखापत्तनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड के अंतर्गत बताई गई है। गिरफ्तारी के समय प्रदीप मुखर्जी तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित INS अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहा था।

देश की जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला के संपर्क में आया था। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गया। महिला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़ी थी और उसने आरोपी को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर संवेदनशील रक्षा संबंधी जानकारियां हासिल कीं। इन जानकारियों में नौसेना के रणनीतिक संसाधनों, जहाजों की आवाजाही और विशाखापत्तनम नौसेना के अड्डे की गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं शामिल होने का संदेह है।

ऐसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी

आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने 3 अक्टूबर को कोयंबटूर स्थित INS अग्रणी से आरोपी प्रदीप मुखर्जी को गिरफ्तार किया। एजेंसियां अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ी सभी जानकारी की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संवेदनशील जानकारियां कितनी साझा की गईं और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर जांच एजेंसिया हर एंगल से जांच कर रही हैं।

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ