(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
देश

भाईदूज पर दो घंटे पहले चलेगी नमो भारत ट्रेन, यात्रियों की सुविधा के लिए लगाएगी ज्यादा राउंड

इस बार भाई दूज का पावन पर्व 3 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। यह पर्व दिवाली के दो दिन बाद यानी द्वितीया तिथि को मनाया जाता है जिसमें बहनें अपने भाईयों का तिलक करती हैं।

रीना पंवार

नई दिल्ली : कल रविवार को मनाए जाने वाले त्योहार भाई दूज को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने एक अच्छी पहल की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए NCRTC ने फैसला लिया है कि कल यानी रविवार को रैपिड रेल नमो भारत अपने सामान्य समय से दो घंटे पहले यानी छह बजे से संचालित की जाएंगी।

आमतौर पर नमो भारत ट्रेन सेवाएं रविवार को सुबह 8 बजे से शुरू होती हैं। जबकि सोमवार से शनिवार तक ये रैपिड रेल सेवा सुबह 6 बजे से ही शुरू होती है।

यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाए जाएंगे ट्रेनों के फेरे

इसे लेकर शनिवार को NCRTC ने एक बयान जारी किया है। इसके साथ ही त्योहार के मौके पर लोगों की भीड़ को देखते हुए निगम ने इन ट्रेनों के फेरे बढ़ाये जाने की बात भी कही है। NCRTC के बयान के अनुसार दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीए कॉरिडोर पर ट्रेन सेवाएं रविवार को निर्धारित समय सुबह आठ बजे के बजाय छह बजे से ही चालू हो जायेंगी। यह सेवा रात 10 बजे तक जारी रहेगी।

लगातार जारी है कॉरिडोर के विस्तार का काम

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीए कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेनों ने अपनी सेवाओं का एक साल पूरा कर दिया है। हर रोज हजारों लोग यहां इस सेवा का लाभ उठाते हैं। इस कॉरिडोर के विस्तार का काम लगातार जारी है। जल्द ही ये कॉरीडोर साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन से जुड़ जाएगा जिसके बाद यह 54 किलोमीटर तक विस्तारित हो जाएगा। यह NCR में रोजाना यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक आधुनिक, सुलभ और आरामदायक विकल्प के तौर पर उभरा है।

कल देशभर में मनाया जाएगा भाईदूज का पर्व

इस बार भाई दूज का पावन पर्व 3 नवंबर रविवार को मनाया जाएगा। भाई दूज का पर्व दिवाली के दो दिन बाद यानी द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस त्योहार को कई जगहों पर यम द्वितीया, भाऊबीज, भात्र द्वितीया और भतरु द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। रक्षाबंधन की तरह ही यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन पर बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और भाई अपनी बहनों को कुछ-न-कुछ उपहार देते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान