देश

100 साल बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मिली पहली महिला कुलपति, नईमा खातून को किया गया नियुक्त

नईमा खातून को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है और वह 100 साल में इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी।

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: नईमा खातून (Naima Khatoon) को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) की कुलपति नियुक्त किया गया है और वह 100 साल में इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खातून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मंजूरी मिलने के बाद कुलपति नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय की विजिटर भी हैं।

सूत्रों ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) से मंजूरी मांगी गई थी। एक सूत्र ने कहा, ‘‘वीमन्स कॉलेज की प्राचार्य नईमा खातून को पांच साल की अवधि के लिए एएमयू की कुलपति नियुक्त किया गया। ईसीआई ने कहा है कि उसे एएमयू कुलपति की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव पर आदर्श आचार संहिता के दृष्टिकोण से कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते इससे कोई राजनीतिक लाभ नहीं लिया जाए।''

एएमयू से मनोविज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाली खातून को 1988 में इसी विभाग में व्याख्याता नियुक्त किया गया था। 2006 में उन्हें प्राध्यापक के रूप में पदोन्नत किया गया। इसके बाद वह 2014 में वीमन्स कॉलेज की प्राचार्य नियुक्त की गईं। वर्ष 1875 में स्थापित मुहम्मडन एंग्लो-ओरियंटल कॉलेज को 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय नाम दिया गया था। साल 1920 में बेगम सुल्तान जहां को एएमयू की कुलपति नियुक्त किया गया था। इसके बाद 100 साल की अवधि में कुलपति नियुक्त की गईं खातून पहली महिला हैं।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की