प्रतीकात्मक तस्वीर 
देश

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को आया कॉल,'गणेश चतुर्थी पर करेंगे 26/11 जैसा हमला'

वैष्णवी वंजारी

मुंबई: कोरोना महामारी के चलते 2 साल हम कोई भी धार्मिक उत्सव जोरों शोरों से नहीं कर पाएं, इस बार कोविड की धीमी रफ्तार को देखते हुए हर त्यौहार बड़े हर्षोउल्हालस के साथ मनाया जा रहा है, ऐसे में कल गणेश उत्सव है इसकी धूम देश में चारों और नजर आ रही है। खास कर मुंबई में गणेश चतुर्थी की अलग ही धूमधाम होती है। वैसे तो मुंबई पुलिस का काम काफी चुनौती भरा होता है, लेकिन इस साल गणेश चतुर्थी पर इनके लिए और भी नए चुनौतियां है। जी हां दरअसल मुंबई ट्रैफ़िक कंट्रोल रूम को आई एक कॉल है, जिसकी वजह से मुंबई पुलिस भी बेहद अलर्ट मोड़ पर आई है। 

मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल 

दरअसल इस बारे में जानकारी देते हुए ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नांगरे पाटिल ने बताया कि 'मुंबई पुलिस सतर्क है। जो गणपति का बंदोबस्त रहता है, उसमें ख़ास रूप पर भीड़ का नियंत्रण, ट्रैफिक मॉनिटरिंग और खास तौर पर कोई भी प्राकृतिक आपदा से कैसे मुक़ाबला करें, उसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। तैनाती बहुत ज्यादा रहेगी और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणपति आगमन से लेकर और अंत तक रोज का प्लान और कड़ा बंदोबस्त किया जाएगा। मुंबई पुलिस पूरी तरह से तैयार है' इस तरह मुंबई पुलिस ने आने वाली चुनौतियों के लिए अपनी कमर कस ली है। 

मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

कॉल पर मिली टेरर धमकी के बारे में वह कहते हैं कि 'मुंबई (मुंबई) हमेशा पूरी तरह से सतर्क और तैयार रहती है। खास तौर पर कोस्टल कमेटी, क्यूआरटी टीम सब पूरी तरह से तैनात और सतर्क हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है' इस तरह उन्होंने मुंबई की आम जनता को तस्सली दी है। आपको बता दें कि 31 तारीख से शुरू होने जा रहे गणेश चतुर्थी के पर्व से 1 दिन पहले पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर और ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नांगरे पाटील मुंबई के प्रसिद्ध लाल बाग के राजा पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस तरह वे अपने नौकरी कर डटे हुए है। 

अफवाह पर भरोसा न करें 

दरअसल ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विश्वास नांगरे पाटिल ने कहा है कि कोई भी अफवाह पर भरोसा ना करे। 80% पुलिस को तैनात किया गया है इसके अलावा SRPF  की 18 कंपनियां, क्यूआरटी की 700 टीम भी है।       भारी संख्या में पुलिसबल गणपति उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार रहेगी। इतना ही नहीं बल्कि गणपति पंडाल के साथ-साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर भी भारी पुलिस बंदोबस्त पूरे गणेश उत्सव के दौरान होगा, जहां पुलिस की निगरानी पूरे गणेश उत्सव में बनी रहेगी, क्योंकि गणेश उत्सव के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में कुछ अनहोनी न हों इसलिए मुंबई पुलिस हर जगह तैनात है, जहां भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। 

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने