देश

मुंबई: राज ठाकरे ने CM शिंदे से की मुलाकात, मनसे-शिवसेना गठबंधन की अटकलें तेज

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) प्रदेश की राजनीति में अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के साथ गठ बंधन के अटकलों के बीच उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) से उनके आधिकारिक आवास मुलाक़ात की। इस मुलाकात को लेकर कई अटकलें लगाए जा रहे हैं।  

https://twitter.com/ANI/status/1677273217826709504

इससे पहले बीते दिन मनसे नेता अभिजीत पानसे ने राज्यसभा सांसद संजय राउत से मुलाकात की थी। जिसके बाद महाराष्ट्र के बदले राजनीतिक परिदृश्य में दोनों ठाकरे बंधुओं (उद्धव और राज ठाकरे) के बीच संभावित सुलह को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। वहीं, ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे तथा शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बातचीत के लिए किसी मध्यस्थ की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि दोनों भाई हैं। 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में महाराष्ट्र में सियासी उठापटक हुई है। अजित पवार ने चाचा शरद पवार का साथ छोड़कर शिंदे सरकार में शामिल हो गए है। वहीं, राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं और अभी तक बीएमसी चुनाव की तारीख का भी अभी तक एलान नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। 

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन