Photo: Video Screengrab 
देश

मुंबई: फिल्म सिटी में 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर लगी आग; देखें Video

किर्तेश ढोबले

मुंबई: मुंबई के फिल्म सिटी में स्थित एक स्टूडियो में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में अब तक किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग शाम करीब साढ़े चार बजे लगी और मुंबई अग्निशमन से दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग को बुझाने का अभियान जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोरेगांव में फिल्म सिटी में लोकप्रिय टीवी शो 'गुम है  किसी के प्यार में' के सेट पर शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग को द्वितीय स्तर की आग करार दिया गया है। इस घटना के कई वीडियो सामने आ रहे है। 

https://twitter.com/imvivekgupta/status/1634162883851620353

अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्टूडियो का ज्यादातर हिस्सा पूरी तरह से लाग के चपेट में आ गया है। आग फिल्म सिटी में 2,000 वर्ग फुट में फैले फिल्म स्टूडियो के भूतल तक ही सीमित है। 

सेट को समय पर खाली कर दिया गया और अभिनेताओं के साथ चालक दल के सदस्य सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।  बताया जा रहा है कि, सेट पर बम ब्लास्ट का सीन शूट किया जा रहा था तभी सेट पर आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग तेरी मेरी दूरियां, बन्नी चाउ होम डिलीवरी और अजूनी जैसे अन्य टीवी शो के पास के सेट तक फैल गई है। 

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा