Representative Image 
देश

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सनसनीखेज वारदात, जीजा के बार-बार ससुराल आने पर साले को आया गुस्सा, पीट-पीट कर दी हत्या

सुभाष यादव

बैतूल (मप्र): मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बहन और जीजा के बार-बार घर आने से नाराज 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपने जीजा की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करते समय व्यक्ति की मां भी घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुलताई थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि घटना सोमवार रात को जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर बिछुआ गांव में हुई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी दीपक कुमरे को गिरफ्तार कर लिया। 

उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के हीरावाड़ी गांव के रहने वाले विनोद पंद्राम (32) की शादी आरोपी दीपक की बहन से हुई थी। दीपक अपने माता-पिता के साथ बैतूल जिले के बिछुआ गांव में रहता है और जीजा से बार-बार उसके घर आने को लेकर आपत्ति जता चुका था।

उन्होंने कहा कि विनोद अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पहले फिर अपने ससुराल आया। आरोपी और विनोद के बीच सोमवार को इस मुद्दे पर बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने जीजा विनोद को लकड़ी के डंडे से पीट पीट कर मार डाला। इस दौरान दीपक की 65 वर्षीय मां ने जब बीच बचाव करने की कोशिश की तो वह भी घायल हो गईं।  

लाटा ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विनोद का शव परिवार को सौंप दिया गया। (एजेंसी)

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख