Pic : YouTube  
देश

सीधी पेशाब कांड पर ट्वीट करना पड़ा भारी, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर भोपाल में केस दर्ज

साक्षी सिंह

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के एक थाने में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) के खिलाफ एफआईआर (FIR ) दर्ज हुआ है। लोक गायिका पर ये FIR मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड मामले में एक ट्वीट पर हुआ है।

राजधानी भाेपाल में केस दर्ज 
नेहा सिंह राठौर ने पेशाब कांड को लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। भोपाल के हबीब गंज थाना पुलिस ने लोक गायिका के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह जानकारी नेहा सिंह रोठौर ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा कि पेशाब कांड की आलोचना करने पर मेरे खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

 नेहा सिंह राठौर ने क्या किया था ट्वीट
सीधी पेशाब कांड पर नेहा सिंह राठौर ने ट्वीट में आरएसएस की ड्रेस पहने एक शख्स के सामने दूसरे शख्स पर पेशाब करते दिखाया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले भाजपा युवा नेता प्रवेश शुक्ला की यह नीचता असहनीय है। आदिवासियों के प्रति बीजेपी का यही असली चेहरा है? ऐसा होगा आपका हिंदू-राष्ट्र?

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?