इंडिया गेट के पास संविधान की प्रस्तावना का पाठ (कांसेप्ट फोटो) 
देश

10 हजार से ज्यादा युवा इंडिया गेट के पास पढ़ेंगे भारतीय संविधान की प्रस्तावना, PM मोदी का संकल्प करेंगे पूरा

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को अपनी भाषण में एक लाख युवा नेता तैयार करने की बात पर जोर दिया था और यह पदयात्रा उसी दिशा में आयोजित की जा रही है।

विजय कुमार तिवारी

नई दिल्ली : युवाओं में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को 10 हजार से ज्यादा युवा सोमवार को यहां इंडिया गेट के पास संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे।

हर साल हमारे देश में संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को बताया कि मंत्रालय युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए इससे एक दिन पहले 25 नवंबर को यहां के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से पदयात्रा का आयोजन कर रहा है जिसमें अब तक 125 से अधिक शैक्षणिक संस्थाओं के 10,000 से ज्यादा युवा पंजीकरण करा चुके हैं।

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया, ‘‘ संविधान दिवस के 75वें वर्षगांठ के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में पदयात्रा के दौरान इसमें भाग लेने वाले युवाओं से इंडिया गेट के पास संविधान के प्रस्तावना का पाठ कराया जायेगा।''

यह पदयात्रा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होकर अकबर रोड, सुनहरी बाग मस्जिद, कर्तव्य पथ होते हुए लगभग साढ़े पांच किलोमीटर की दूरी तय कर इसी स्थल पर खत्म होगी। इसमें भाग लेने के लिए 15 से 29 साल के युवा ‘माई भारत' पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।

मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि सुबह 8.30 बजे शुरू होने वाली इस यात्रा के दौरान युवाओं को केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और विभिन्न क्षेत्रों के युवा सांसदों से मिलने का मौका मिलेगा।'

इस मौके पर युवा सितारों को सम्मानित करने के साथ पदयात्रा के मार्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संविधान को तैयार करने में योगदान देने वाले नेताओं के कटआउट लगाये जायेंगे। खेलमंत्री ने कहा कि यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के भविष्य के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने विजन के तहत आयोजित की जा रही है।

खेल एवं युवा मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया का कहना था कि देश के प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को अपनी भाषण में एक लाख युवा नेता तैयार करने की बात पर जोर दिया था और यह पदयात्रा उसी दिशा में आयोजित की जा रही है।

--एजेंसी इनपुट के साथ

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा पवन उर्फ मक्खी दबोचा गया

ट्रेन में मिला 54 वर्षीय महिला का शव, सफाई के दौरान खुला वारदात का राज; CCTV से 31 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम