मोहन भागवत  सोर्स-सोशल मीडिया
देश

कौरवों जैसी बिखराव की राह पर चला देश तो कमजोर होगा, मोहन भागवत ने फूट डालो और राज करो की नीति पर किया आगाह

Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मरु निनाद-2026 घोष शिविर में सामाजिक एकता पर जोर दिया, कहा- छोटी-छोटी पहचानों के आधार पर देश को बांटने की हो रही कोशिशें।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • मरु निनाद-2026 घोष शिविर में मोहन भागवत ने किया अंग्रेजों की नीति का जिक्र

  • इस शिविर में आरएसएस प्रमुख ने महाभारत से दिया संदेश

  • हर गली और मोहल्ले में 25 से 100 निस्वार्थ लोगों का समूह बनाने पर दिया जोर

RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश में सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि छोटी-छोटी पहचानों के आधार पर भारत को बांटने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने ऐसी कोशिशों की तुलना अंग्रेजों की 'फूट डालो और राज करो' की नीति से की। भागवत रविवार को शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में RSS के जोधपुर प्रांत की ओर से आयोजित मरु निनाद-2026 घोष शिविर को संबोधित कर रहे थे।

मोहन भागवत ने कहा कि भारत आज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और पूरी दुनिया की उम्मीदें उससे जुड़ी हैं। हालांकि, कुछ वैश्विक ताकतें अपने स्वार्थ के कारण भारत को एक महान राष्ट्र के रूप में उभरते हुए नहीं देखना चाहतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज में छोटी-छोटी पहचानों को बढ़ावा देकर लोगों के बीच टकराव पैदा करने और देश की एकता को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

RSS प्रमुख ने लोगों से व्यक्तिगत स्वार्थ, अहंकार और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए धर्म और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ा संगठित समाज जरूरी है।

महाभारत से समझाया एकता का महत्व

भागवत ने अपने संबोधन में महाभारत का उदाहरण देते हुए बताया कि आपसी मतभेद किस तरह मजबूत से मजबूत पक्ष को कमजोर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कौरवों के पास 11 अक्षौहिणी सेना और भीष्म, द्रोणाचार्य, कर्ण तथा अश्वत्थामा जैसे महारथी थे, फिर भी वे पराजित हुए। दूसरी ओर, सात अक्षौहिणी सेना वाले पांडव एकजुटता और आपसी तालमेल के कारण विजयी हुए।

हर गांव और मोहल्ले में तैयार हों निस्वार्थ कार्यकर्ता

RSS प्रमुख ने जमीनी स्तर पर मजबूत नेतृत्व की जरूरत बताते हुए कहा कि प्रत्येक गांव, गली और मोहल्ले में 25 से 100 ऐसे निस्वार्थ लोगों का समूह होना चाहिए, जो समाज के सुख-दुख में साथ खड़ा रहे और राष्ट्र के प्रति समर्पित हो।

घोष शिविर के दौरान उन्होंने संघ के वाद्य संगीत की परंपरा पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि शुरुआत में स्वयंसेवकों ने ब्रिटिश सैन्य बैंड की धुनों से प्रेरणा ली थी, लेकिन बाद में भारतीय शास्त्रीय संगीत के आधार पर अपनी मौलिक धुनें विकसित कीं। उनके मुताबिक, घोष कार्यक्रम का उद्देश्य व्यक्तिगत प्रसिद्धि नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क, समर्पण और सामूहिक भावना को मजबूत करना है।

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना

नितिन नबीन ने परिवार के साथ मनाई छठ पूजा, पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; देखें VIDEO

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु