ANI Photo 
देश

'मातृत्व वंदना योजना' के तहत मोदी सरकार महिलाओं को दे रही है 6 हजार रुपये

गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

सुनीता पांडे

मुंबई: भारत सरकार ने देशभर में पैदा हो रहे कुपोषित बच्‍चों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मातृत्‍व वंदना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को सरकार की ओर से 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। केंद्र सरकार की इस योजना का मकसद है, जन्म से पहले और बाद में बच्‍चों की देखभाल और उन्हें होने वाली बीमारी को रोकने के लिए माताएं अपने बच्चों को पोषण युक्त भोजन दे सके।

यह रकम केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं के खाते में आती है। इस स्कीम का फायदा केवल महिला को ही मिलेगा, कोई पुरुष या अन्य सदस्य इसके लिए आवेदन नहीं कर सकता है। केंद्र सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं को 6000 रुपये की रकम तीन किस्तों में दी जाएगी। केंद्र सरकार से मिलने वाली यह राशि गर्भवती महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यहां पर आपको योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। आप यहां से फॉर्म डाउनलोड करके आवेदन कर सकते हैं और संबंधित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट