File 
देश

बच्चों की वैक्सीन को मंजूरी देने पर बोली स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार- अभी मूल्यांकन जारी

रवि शुक्ला

नई दिल्ली: बच्चों के लिए बनाए जारहे टीका को लेकर मंगलवार को बड़ी खबर सामने आई। जहां दावा किया गया था की सरकार ने दो से 18 साल के बच्चों के लिए बनाई जारही भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। हालांकि, सरकार ने इन दावों का खंडन किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री भारती पवार ने कहा कि, डीजीसीए ने अभी तक कोई मंजूरी नहीं दी है। अभी ही टीकों का मूल्यांकन जारी है।"

2-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए Covaxin को मंजूरी पर को लेकर मीडिया में चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए पवार ने कहा, "मूल्यांकन अभी भी जारी है। कुछ भ्रम है और विशेषज्ञों की समिति के साथ बातचीत चल रही है। अब तक ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इसे मंजूरी नहीं दी है।"

https://twitter.com/ANI/status/1447869579317841925

नैदानिक परीक्षणों से डेटा प्रस्तुत किया

वहीं इस मामले पर भारत बायोटेक ने भी बयान जारी किया है। जिसमें कंपनी ने कहा, "हमने सीडीएससीओ को COVAXIN (BBV152) के लिए 2-18 वर्ष आयु वर्ग में नैदानिक परीक्षणों से डेटा प्रस्तुत किया है। सीडीएससीओ और विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा डेटा की गहन समीक्षा की गई है और अपनी सकारात्मक सिफारिशें प्रदान की हैं।"

https://twitter.com/ANI/status/1447860619252699139

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील