(डिज़ाइन फोटो) 
देश

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से भारत सहित दुनियाभर में सभी जरूरी सेवाएं ठप, चल रहा इमरजेंसी बैठकों का दौर

माइक्रोसॉफ्ट के सॉफ्टवेयर में आई दिक्कत से लगभग पूरी दुनिया का सिस्टम ठप हो चुका है। भारत समेत अलग-अलग देशों में सरकार और कंपनियां इसकी सर्विस ठप होने से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गड़बड़ी का असर अब एयरपोर्ट, बैंक और स्टॉक एक्सचेंज से लेकर सभी जगहों में हुआ है।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आज आई तकनीकी खराबी की वजह से दुनियाभर में एयरलाइंस, टीवी टेलिकास्ट, बैंकिंग और कई कार्पोरेट कंपनियों के कामकाज पर व्यापक असर पड़ा है। भारत समेत दुनियाभर के एयरपोर्ट में चेक इन और टिकट बुकिंग में भारी दिक्कत आ रही है। इससे फ्लाइट्स या तो लेट हैं या फिर उन्हे कैंसिल की जा रही हैं।

भारत में  इस समय 5 एयरलाइन इंडिगो, स्पाइसजेट, अकासा एयर, विस्तारा और एयर इंडिया एक्सप्रेस इस समय बुकिंग, चेक-इन और फ्लाइट अपडेट सर्विस जैसी तकनीकी समस्या से प्रभावित हैं। एयरपोर्ट पर लोग सर्विसेज नहीं मिलने से भी परेशान हो रहे हैं।

इसके साथ ही हैदराबाद और बेंगलुरु में ज्यादातर कॉर्पोरेट कंपनीज में वायरस अटैक की बात कही जा रही है। यहां के अधीकांश सिस्टमों में ब्लू स्क्रीन आने के बाद यह रीस्टार्ट हो रहे हैं। हाल-फिलहाल कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अगले 2 घंटे तक सिस्टम ऑफ करने को कहा है।

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज पर आज BJP नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट 365 और माइक्रोसॉफ्ट सुइट का इस्तेमाल लाखों भारतीय करते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कोई भी रुकावट कई कंपनियों के कारोबार और संचालन को बाधित करती है। मुझे उम्मीद है कि माइक्रोसॉफ्ट जल्द ही अपनी सेवाएं बहाल कर देगा। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत सरकार माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि सेवाएं जल्द से जल्द बहाल हो जाएं।

इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट किया कि, "MEITY वैश्विक आउटेज के संबंध में माइक्रोसॉफ्ट और उसके सहयोगियों के संपर्क में है। इस आउटेज का कारण पहचान लिया गया है और समस्या को हल करने के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। CERT एक तकनीकी सलाह जारी कर रहा है। NIC नेटवर्क प्रभावित नहीं है।"

इस बाबत माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, "हमें समस्या की जानकारी है और हमने कई टीमों को इसे सुलझाने में लगाया है। हमने इसके कारण का पता लगा लिया है। हमारी सेवाओं में अभी भी निरंतर सुधार हो रहा है। हम सुधार कार्रवाई जारी रख रहे हैं।” साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर कंपनी ‘क्राउडस्ट्राइक' के नए अपडेट को इस व्यवधान का कारण बताया जा रहा है, जिसने विंडोज आधारित कम्प्यूटर और लैपटॉप को प्रभावित किया है।

किसानों की बल्ले-बल्ले! देशभर में पहुंचेगा इलाहाबादी अमरूद-कौशांबी का केला, रेलवे बना रहा हाईटेक गुड्स शेड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल