विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल  सोर्स- सोशल मीडिय
देश

शेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम पर भारत का दो टूक जवाब…MEA ने स्पष्ट की सरकार की स्थिति, बोला- यह निजी आयोजन

Sheikh Hasina Delhi Event: विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना के दिल्ली कार्यक्रम को लेकर भारत की स्थिति स्पष्ट कर दी है। MEA ने बताया कि यह एक निजी आयोजन है, सरकार की इसमें कोई भूमिका या समर्थन नहीं है।

अमन मौर्या

MEA On Sheikh Hasina Delhi Event: भारत में दो साल से रह रही बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम पर विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शेख हसीना के कार्यक्रम को लेकर भारत सरकार की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत सरकार की कोई भूमिका नहीं है। एमईए ने इसे एक प्राइवेट कार्यक्रम बताया है।

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट की भारत की स्थिति

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शेख हसीना के प्रस्तावित कार्यक्रम पर मीडिया को जवाब देते हुए कहा कि आप जिस कार्यक्रम की बात कर रहे हैं, उसे एक प्राइवेट मीडिया संस्था आयोजित कर रही है। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है और इस मंच पर जो भी विचार रखे जा सकते हैं, सरकार उनका समर्थन नहीं करती है।

कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेंगी शेख हसीना

बता दें, दो साल पहले बांग्लादेश में छात्र आंदोलन के बाद भारत आईं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 अगस्त को नई दिल्ली में ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ में होने वाले एक कार्यक्रम को संबोधित करने वाली हैं। इस कार्यक्रम में वह वर्चुअली जुड़ेंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। 5 अगस्त को प्रस्तावित यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होकर शाम 7.30 बजे तक चलेगा।

बांग्लादेश ने बताया भगोड़ा अपराधी

नई दिल्ली में होने वाले इस आयोजन से ढाका के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। कार्यक्रम को लेकर बांग्लादेश सरकार ने कड़ी आपत्ति जताते हुए भारत को कड़ा संदेश दिया और कहा कि सरकार का स्पष्ट कहना है कि किसी भी भगोड़े अपराधी की वजह से दोनों देशों के रिश्तों में खटास नहीं आनी चाहिए।

बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शामा ओबायद इस्लाम ने ढाका में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने स्पष्ट कहा कि शेख हसीना देश में एक प्रमुख प्रतिबंधित संगठन की लीडर हैं। हसीना को बांग्लादेश की कोर्ट में कई गंभीर अपराधों में दोषी ठहराकर सजा सुनाई जा चुकी है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?