भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'98% सीमा तय, लेकिन...', नेपाल के PM की टिप्पणी पर भारत ने दिया जवाब, तीसरे देश की भूमिका को नकारा

Venezuela President India Visit 2026: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति के भारत दौरे की जानकारी दी है। नेपाल सीमा विवाद पर उन्होंने तीसरे देश की भूमिका को नकार दिया।

अमन मौर्या

MEA ON India Nepal Border Dispute: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को मीडिया से बताचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर सरकार का पक्ष रखा। भारत-नेपाल सीमा विवाद के संबंध में भी जायसवाल ने एक अहम बयान दिया। बातचीत में दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के भारत दौरे पर भी उन्होंने जानकारी दी।

नेपाल से सीमा विवाद पर स्पष्ट रुख

भारत-नेपाल सीमा विवाद पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीमा के संबंध में नेपाल के प्रधानमंत्री की टिप्पणियों और नेपाली विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान को भी देखा है।

उनके अनुसार, भारत-नेपाल सीमा का लगभग 98% हिस्सा पहले ही तय किया जा चुका है, फिर भी कुछ ऐसे हिस्से हैं जिनका समाधान अभी बाकी है। इस दौरान उन्होंने किसी तीसरे देश की भूमिका को भी नकार दिया।

वेनेजुएला से संबंधों को बताया अहम

वेनेजुएला का राष्ट्रपति के भारत दौरे पर MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में वे कई जगहों का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि ऊर्जा और निवेश के क्षेत्रों में भारत वेनेज़ुएला का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों ने वेनेज़ुएला के ऊर्जा क्षेत्र में काफी निवेश किया है। वे अपनी मौजूदगी को और बढ़ाने के लिए और ज्यादा अवसरों की तलाश में भी हैं। वेनेजुएला के राष्ट्रपति का यह दौरा 3 से 7 जून के मध्य प्रस्तावित है। इससे पहले यह दौरा 1 जून को प्रस्तावित था, जिसे बाद में टाल दिया गया।

बांग्लादेश पर भी चर्चा

भारत-बांग्लादेश के संबंधों पर बात करते हुए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 54 नदियां भारत और बांग्लादेश के बीच बहती हैं। हमारे पास एक 'संयुक्त नदी आयोग' है, जो दोनों देशों द्वारा साझा की जाने वाली सभी नदियों से जुड़े मुद्दों से निपटने के लिए एक व्यवस्थित द्विपक्षीय तंत्र है। उन्होंने बताया कि हम जल और नदी से जुड़े मामलों पर अपने व्यवस्थित द्विपक्षीय सहयोग के हिस्से के तौर पर इन मुद्दों पर भी विचार करेंगे।

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने