देश

मथुरा: राधा रानी मंदिर में ड्रेस कोड जारी, मिनी स्कर्ट, फटी जींस में नहीं मिलेगी एंट्री

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली/मथुरा: देश में स्थित कई मंदिरों में धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पहनावे को लेकर नियम बनाए गए है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक ऐसी ही खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में भक्तों के शॉर्ट्स, नाइट सूट, मिनी स्कर्ट, फटी जींस, हाफ पैंट, बरमूडा पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है... 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह पोस्टर मंदिर के बाहर लगाया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर समिति के पदाधिकारी रासबिहारी गोस्वामी ने बताया कि राधारानी मंदिर द्वारा भक्तों की पोशाक को लेकर बनाए गए नियम का क्रियान्वयन एक सप्ताह बाद शुरू हो जाएगा। 

गौरतलब हो कि कुछ महीने पहले राधा दामोदर मंदिर ने भी पोशाक को लेकर कुछ नियम लागू किए थे। साथ ही आपको यह भी बता दें कि बदायूं जिले के बिरुआ बाड़ी मंदिर ने भी भक्तों की पोशाक को लेकर नियम लागू किए हैं। ऐसे में अब धीरे धीरे कर यह नियम देश के ज्यातर मंदिरों में लगने की संभावना है। 

देश के कई मंदिरों में भक्तों को कौन सी पोशाक पहननी चाहिए, इसे लेकर नियम बनाए हैं। उत्तर प्रदेश के मंदिरों का कहना है कि हमने भी उनके जैसा ही फैसला लिया है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इन नियमों का भक्तों द्वारा विरोध किया जाएगा। अब देखना यह होगा भक्त इस फैसले का तहे दिल से स्वागत करते है या फिर विरोध करते है। 

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल