Narendra Modi at Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने मन की बात में कारगिल के वीरों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में कुछ तारीख ऐसी होती हैं, जिन्हें याद करने के लिए कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं होती।
मन की बात के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी जिंदगी में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं जिन्हें याद करने के लिए हमें कैलेंडर देखने की जरूरत नहीं होती। आज, 26 जून ऐसी ही एक तारीख है। आज कारगिल विजय दिवस है। यह दिन हमें गर्व से भर देता है। यह दिन हमें हमारे बहादुर सैनिकों के असाधारण साहस की याद दिलाता है।"
पीएम मोदी ने कारगिल में शहीद हुए जवानों के साहस पर कहा, "कारगिल की ऊंची चोटियां, खराब मौसम, दुश्मन की चुनौती हमारे सैनिकों ने हर हालात का सामना किया। फिर भी उनका हौसला किसी भी चुनौती से ज्यादा था। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। आज, कारगिल विजय दिवस पर, मैं सभी बहादुर शहीदों और बहादुर सैनिकों को दिल से श्रद्धांजलि देता हूं।"
इस साल एक खास 'शौर्य विजय यात्रा' आयोजित की गई है। इस पर पीएम मोदी ने बोले कि यह मोटरसाइकिल यात्रा, जो 14 जुलाई को दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल से शुरू हुई थी, द्रास में कारगिल वॉर मेमोरियल तक पहुंचेगी। इसका संदेश है - 'एक राइड, एक राष्ट्र, एक सलाम।' यह यात्रा हमें याद दिलाती है कि देश के लिए दी गई कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।"
मन की बात के 136वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ दिन पहले ही INS महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। यह आधुनिक युद्धपोत भारत में ही डिजाइन और तैयार किया गया है। इसमें 75% से ज्यादा स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। यह 'आत्मनिर्भर भारत' की बढ़ती ताकत का प्रतीक है।"
पीएम मोदी ने अपनी मन की बात में पिनारा लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, "इस महीने DRDO ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का भी सफल परीक्षण किया। यह सफलता हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। बस 2-3 दिन पहले ही DRDO ने कुशा मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया।"
यह भी पढ़ें - Kargil Vijay Diwas: ऑपरेशन बद्री से ऑपरेशन विजय तक, जब पाकिस्तान के हर छल पर भारी पड़ा भारतीय वीरों का पराक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज चाहे डिफेंस प्रोडक्शन हो, डिफेंस एक्सपोर्ट हो या फिर मित्र देशों के साथ राजनीतिक सहयोग, भारत लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। इस महीने की शुरुआत में मैं इंडोनेशिया में था, जहां ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों के लिए एक बड़ा समझौता हुआ। भारत के डिफेंस इक्विपमेंट और टेक्नोलॉजी पर दुनिया का भरोसा बढ़ रहा है।