मनीष तिवारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

'सरकार सही चीज कर रही है...' शशि थरूर के बाद कांग्रेस के इस दिग्गज ने ईरान वॉर पर किया मोदी सरकार का समर्थन

Manish Tiwari Statement: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस के नेता ने मोदी सरकार का समर्थन किया है। मनीष तिवारी ने कहा कि यह युद्ध हमारा नहीं है। इससे पहले शशि थरूर भी समर्थन कर चुके हैं।

सजल रघुवंशी

Manish Tiwari On Iran War: ईरान अमेरिका युद्ध के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने मोदी सरकार का खुलेआम समर्थन किया उन्होंने एक मंच से साफ कहा कि ईरान में चल रहा युद्ध हमारा नहीं है और इसपर सरकार सही चीज कर रही है। मनीष तिवारी से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर भी पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव पर भारत के स्टैंड का समर्थन कर चुके हैं।

सांसद मनीष तिवारी ने अपनी बात रखते हुए साफ कहा कि यह समझना ज़रूरी है कि पश्चिम एशिया में सिर्फ़ एक युद्ध नहीं चल रहा है। कई युद्ध एक साथ हो रहे हैं, इज़राइल और ईरान के बीच जो कुछ हो रहा है और अमेरिका का किसी एक पक्ष का साथ देना, सिर्फ़ मध्य पूर्व की स्थिति का मामला नहीं है।

यह हमारा युद्ध नहीं- मनीष तिवारी

मनीष तिवारी ने आगे कहा कि यह हमारा युद्ध नहीं है। हम हमेशा से ही मध्य पूर्व में हाशिए पर ही रहे हैं। वह आगे कहते हैं कि अगर हम सावधानी बरतें, तो शायद हम सही कर रहे हैं क्योंकि रणनीतिक स्वायत्तता का यही मतलब है, अपने हितों की रक्षा करने और सही दिशा में आगे बढ़ने की क्षमता।

शशि थरूर भी कर चुके हैं समर्थन

एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जब शशि थरूर से पूछा गया कि क्या भारत को आदर्शवादी रुख अपनाना चाहिए या ट्रंप को नाराज न करने का विकल्प चुनना चाहिए। इस सवाल पर उन्होंने यह भी साफ कहा कि मुझे लगता है कि आपको वास्तव में सरकार द्वारा चुने गए विकल्पों का सम्मान करना होगा, क्योंकि वह उस समय भारत के सर्वोत्तम हित में हैं। साश ही उन्होंने यह भी कहा कि नई दिल्ली ने इस नाजुक समय में सावधानीपूर्वक संतुलन बनाने की कोशिश की है।

वॉर पर यह है भारत का स्टैंड

पश्चिम एशिया तनाव की शुरूआत में ही भारत ने पूरी दुनिया के सामने अपना स्टैंड साफ रख दिया था। एक तरफ भारत ने खाड़ी में ईरान की सैन्य कार्रवाई की आलोचना की, वहीं तेहरान से संपर्क भी बनाए रखा जिससे ऊर्जा आपूर्ति बाधित न हो क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट भारत के लिए अहम है। ऐसे में भारत चाहता है कि जल्द से जल्द युद्ध समाप्त हो साथ ही भारत के रिश्ते भी दोनों देशों से मजबूत बने रहें।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है