मल्लिकार्जुन खरगे सोर्स- सोशल मीडिया
देश

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Kharge Haldwani Rally FIR: मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के बाद कथित शुद्धिकरण मामले में बीजेपी नेता महेंद्र भट्ट के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज हुई है। SC-ST एक्ट समेत कई धाराएं लगाई गई हैं।

अंकिता पटेल

Kharge Rally Purification FIR: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 8 अगस्त, को उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद कथित तौर पर किए गए शुद्धिकरण को लेकर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के विधान सौधा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को नामजद किया गया है। SC-ST एक्ट, सिविल राइट्स प्रोटेक्शन एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कई धाराएं लगाई गईं हैं।

पत्र में खरगे ने क्या मांग रखी ?

उन्होंने कहा, 'मैंने अपने पत्र में स्पष्ट कहा है कि यह मुद्दा निजी तौर पर मेरे या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद से परे व्यापक तौर पर करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा है, जो इस क्रूर वास्तविकता से रोज रूबरू होते रहते हैं।

ऐसे गलत लोगों को सबक देना जरूरी है और मेरी मांग स्पष्ट है कि इन तथ्यों और राज्यसभा सदन में दिए गए आश्वासन के आलोक में आप मुख्यमंत्री उत्तराखंड को निर्देशित करते हुए यह सुनिश्चित करें। कि हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान पर हुए शुद्धीकरण की इस घटना में संलिप्त व्यक्तियों और संगठनों पर प्रथम सूचना रिपोर्ट एफआईआर दर्ज करें।'

जेपी नड्डा को मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा पत्र

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद इस मामले को लेकर गुरुवार 3 सितंबर, को राज्यसभा में नेता सदन और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने अपने पत्र में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने पर नाराजगी जताई है। जेपी नड्डा को भेजे गए गए पत्र को खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया, पोस्ट में उन्होंने कहा, 'राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा को पत्र लिखकर हल्द्वानी में मेरी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में कराए गए शुद्धीकरण के गंभीर मामले में उनकी तरफ से सदन में दिए गए आश्वासन की मैने याद दिलाई है और आग्रह किया है कि इस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।

24 दिन बाद भी FIR तक दर्ज नहीं

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि उनकी हल्द्वानी जनसभा के बाद रामलीला मैदान में जिस तरह कथित तौर पर ‘शुद्धीकरण’ कराया गया, वह गंभीर और आपत्तिजनक घटना है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सदन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 24 दिन बीत जाने के बाद भी इस घृणित घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों व संगठनों के विरुद्ध एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है।' खरगे ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्होंने जेपी नड्डा से इस मामले में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी दोहराई।

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?