परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी सोर्स: सोशल मीडिया
देश

कैबिनेट बैठक के बाद परिसीमन संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी, 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर

Delimitation Amendment Bill Approved: कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद अब परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल चुकी है। 50 फीसदी सीट बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।

सुप्रिया रानी

Delimitation Bill Approved In Parliament: आज दोपहर 1 बजे कैबिनेट की बैठक हुई। कयास लगाए जा रहे थे कि महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर बड़ा फैसला आ सकता है। अब इन कयासों पर अर्ध मोहर लग चुकी है। परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल चुकी है। बता दें कि ये बैठक 45 मिनट तक चली।

आज पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में परिसीमन विधेयक को मंजूरी मिली। अब सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ेंगी। अब इस विधेयक के आने के बाद महिला आरक्षण कानून में बदलाव होगा। परिसीमन विधेयक में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 सीटें करने और 2029 के चुनावों से पहले महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है।

दूसरी बार परिसीमन विधेयक को विपक्ष का मिला समर्थन

इससे पहले अप्रैल में ये विधेयक लोकसभा में तय बहुमत नहीं मिलने की वजह से पारित नहीं हो पाया था। अब बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के सामने संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटाने की चुनौती है।

महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन लागू

बता दें कि परिसीमन विधेयक को यदि लोकसभा और राज्यसभा में भी बहुमत मिल जाता है तो महिलाओं के लिए 33 फीसदी रिजर्वेशन लागू किया जाएगा। फिलहाल इसके कॉन्स्टिट्यूशन अमेंडमेंट बिल को मंजूरी मिल गई है। प्रस्तावित कानून के मुताबिक, सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में एक समान 50% की बढ़ोतरी का प्रावधान है, जबकि 2051 तक सीटों का मौजूदा अनुपात बनाए रखा जाएगा।

बता दें कि ये निर्णय संसद के स्पेशल सेशन के लिए फिर से शुरू होने से कुछ दिन पहले आया है क्योंकि सरकार अप्रैल में बिल के हारने के बाद इसे पास करने की एक और कोशिश करने की तैयारी कर रही है।

परिसीमन विधेयक पास होने से ये हैं फायदे ?

परिसीमन विधेयक पास होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे से तय होंगी। अब परिसीमन विधेयक पास होने से लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ेगी और 33% महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता खुल गया है।

क्या माता-पिता बेटे को संपत्ति से बेदखल कर सकते हैं? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक खत्म, महिला आरक्षण बिल और परिसीमन विधेयक को लेकर संशय बरकरार

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग जारी, 77 सीटों पर जीती BJP; 16 नगर निकायों की 268 सीटों पर मुकाबला तेज

शरद पवार गुट ने जारी की थ्री-लाइन व्हिप, 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी सांसदों की लोकसभा हाजिरी अनिवार्य

परिसीमन बिल पर महाराष्ट्र से लगेगी मोदी सरकार की नैया पार! उद्धव-शरद पवार के बाद कांग्रेस पर बीजेपी की नजर