तिरुपति बालाजी मंदिर (सौ.सोशल मीडिया) 
देश

तिरुपति बालाजी प्रसाद विवाद के बीच आज महाशांति होमम का आयोजन, जल्द लागू होगी मंदिरों के लिए SOP

आज सोमवार को टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) ने लड्डू प्रसादम विवाद के मद्देनजर एक महा शांतिहोम का आयोजन किया है। इस दौरान टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी शमाला राव और बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने पुजारियों के साथ होम में भाग लिया है। बता दें, लड्डू विवाद से मंदिर पर कई सवाल उठ रहे है।

दीपिका पाल

तिरुपति : भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक आंध्रप्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलावटी लड्डू का बवाल अब तक शांत नहीं हुआ है। इस मामले में एक के बाद एक नए फैक्ट सामने आते जा रहे तो वहीं पर देशभर में इस घटना से बड़ा आक्रोश देखने के लिए मिल रहा है। इस बीच ही आज सोमवार को टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) ने लड्डू प्रसादम विवाद के मद्देनजर एक महा शांतिहोम का आयोजन किया है। इस दौरान टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी शमाला राव और बोर्ड के अन्य अधिकारियों ने पुजारियों के साथ होम में भाग लिया है। बता दें, लड्डू विवाद से मंदिर पर कई सवाल उठ रहे है।

मंदिर का शुद्धिकरण समेत लिए कई बड़े फैसले

यहां पर तिरुपति मंदिर के बवाल को देखते हुए आंध्रप्रदेश सरकार ने तीन बड़े फैसले हित में लिए है। इन फैसलों के मुताबिक, मंदिर पर अशुद्धि की खबर आने के बाद इसका शुद्धिकरण किया जाएगा वहीं पर मामले में क्या तथ्य छिपे है इसे देखते हुए पूरे मामले की आईजीपी स्तर पर जांच के आदेश दिए गए थे। अब मंदिर की प्रबंधन समिति में सिर्फ वही लोग रहेंगे, जिनकी भगवान के प्रति आस्था होगी। इसके अलावा सभी मंदिरों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) बनाई जाएगी, जिसका पालन सभी मंदिरों के लिए अनिवार्य होगा।

आंध्रप्रदेश सरकार का ट्रस्ट है टीटीडी

आपको बताते चलें कि, आज सोमवार को टीटीडी द्वारा महाशांति होम का आयोजन हुआ है इसके अनुसार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ( टीटीडी ) भारत में एक स्वतंत्र सरकारी ट्रस्ट है, जिसका प्रबंधन आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा किया जाता है । वहीं पर इसका मुख्यालय आंध्र प्रदेश में तिरुमाला , तिरुपति में है। ट्रस्ट मुख्य रूप से सबसे अमीर और सबसे अधिक देखे जाने वाले धार्मिक केंद्र वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुमाला के संचालन और वित्त की देखरेख करता है।

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू का विवाद सामने आने के बाद लाखों भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है क्योंकि मंदिर को लेकर लोग अलग मान्यता रखते है इस विवाद से अलग माहौल बना हुआ है पशु का फैट मिलने की खबर से कई मंदिरों के प्रसाद को लेकर भी सवाल सामने आ रहे है कि, वहां पर किस तरह की व्यवस्था है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल