उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव File Photo: ANI  
देश

BJP के लिए मध्यप्रदेश से भी बड़ी प्रयोगशाला बन गया है महाराष्ट्र, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम अखिलेश यादव का तंज

किर्तेश ढोबले

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए मध्य प्रदेश की तुलना में महाराष्ट्र (Maharashtra) ज्यादा 'बड़ी प्रयोगशाला' बनकर उभरा है।

अखिलेश ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा, "महाराष्ट्र में जो कुछ भी हो रहा है...मध्यप्रदेश पहले भाजपा की प्रयोगशाला थी। महाराष्ट्र उससे भी बड़ी प्रयोगशाला बन गया है। आप इसे 2024 के लोकसभा चुनाव तक देखेंगे। भाजपा कई नए प्रयोग करेगी, क्योंकि उसे सत्ता में रहना है। उसे सत्ता से बाहर नहीं जाना है।"

उन्होंने कहा, "गरीबों, किसानों, 'बहुजनों', उत्पीड़ितों को कोई जगह नहीं मिल सकती है, लेकिन उन्हें (भाजपा) सत्ता में जगह मिलनी चाहिए।"

सपा प्रमुख की टिप्पणी महाराष्ट्र में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण है जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने पार्टी में विभाजन कर दिया और रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में शामिल हो गए। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेश बैंस ने जहां अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई वहीं एनसीपी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु