File Photo:ANI 
देश

महाराष्ट्र: सरकार ने अजित पवार को दिया खास तोहफा, 'देवगिरी' में ही रहेंगे

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में सत्ता परिवर्तन के बाद मंत्रियों को बंगले आवंटित किए जा रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार ने विपक्षी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) को देवगिरी बंगला ( Devgiri Bungalow) दिया है। पता हो कि, जब अजित पवार उपमुख्यमंत्री थे तब भी उनका यही बंगला था।

उल्लेखनीय है कि, उपमुख्यमंत्री रहने के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजित पवार देवगिरी में रहते थे। लेकिन सरकार गिर गई और सब कुछ बदल गया। महा विकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद सरकारी बंगला को पद के साथ खाली करना अनिवार्य हो गया। लेकिन अजित पवार अपना सरकारी आवास देवगिरी छोड़ना नहीं चाहते थे।

https://twitter.com/ANI/status/1554419997979471872

बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार देवगिरी बंगला नहीं छोड़ना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने शिंदे सरकार से गुहार भी लगाई थी। अजीत पवार को पिछले ढाई साल से उपमुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए देवगिरी बंगला मिला है। अब वही बंगला शिंदे सरकार ने अजित पवार को दे दिया है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज