प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभाओं के परिणाम पर निर्भर होगी देश की राजनीतिक दिशा, शुरू हुई मतगणना

हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और झारखंड विधानसभा की 81 सीटों साथ ही 50 सीटों पर उपचुनाव हुआ। इन सीटों पर मतगणना अब से कुछ देर में शुरू होगी। महाराष्ट्र में जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है। तो वहीं झारखंड में 41 है।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और झारखंड विधानसभा की 81 सीटों साथ ही 50 सीटों पर उपचुनाव हुआ। इन सीटों पर मतगणना अब से कुछ देर में शुरू होगी। महाराष्ट्र में जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है। तो वहीं झारखंड में 41 है।

महाराष्ट्र में पिछले करीब तीन सालों से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एनडीए (महायुति) की सरकार थी और झारखंड में पिछले पांच सालों से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडी गठबंधन की सरकार थी।

महाराष्ट्र में मुकाबला कई पार्टियों के बीच है। यहां छह पार्टियों वाले दो अलग-अलग गठबंधनों (महाविकास अघाड़ी और महायुति) के बीच मुख्य मुकाबला है। वहीं एक तीसरा गठबंधन बहुजन वंचित अघाड़ी है। इसके अलावा यहां कई निर्दलीय-बागी उम्मीदवार भी मैदान में उतरे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। वहीं झारखंड में चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुआ था।

48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

झारखंड में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला है। महागठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा कांग्रेस, राजद और वाम दल हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में आजसू, जेडीयू और एलजेपी शामिल हैं। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे। इसके साथ ही 14 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे भी आज ही आएंगे।

यूपी में सबसे ज्यादा 9 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव

विधानसभा उपचुनाव की बात करें तो सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हुआ है। यूपी के मीरापुर, कुंदरीकी, गाजियाबाद, खैर, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी, मझंवा और करहल विधानसभा में उपचुनाव हुए हैं। जिन नौ सीट पर उपचुनाव हुआ है। उनमें से आठ सीट मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उनके विधानसभा से इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं। इसलिए उपचुनाव हुआ। जबकि सीसामऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द किये जाने के चलते उपचुनाव हुआ।

कुल 90 उम्मीदवार चुनावी मैदान थे

उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार मैदान में थे। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में थे। वहीं, सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार सीसामऊ सीट पर अपनी किस्मत आजमाए।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां