अजित पवार  
देश

महाराष्ट्र: अजित पवार का बड़ा बयान, '2 से अधिक बच्चों वाले सांसदों, विधायकों को चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहराए'

वैष्णवी वंजारी

पुणे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजीत पवार ने कहा है कि दो से अधिक संतान वाले लोगों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए और यहां तक कि ऐसे विधायकों को भी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। पवार ने रविवार को बारामती में एक समारोह में कहा कि भारत ने जनसंख्या वृद्धि के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता पवार ने कहा, ‘‘मेरे दादा जी मुझे बताया करते थे कि जब हमें आजादी मिली थी, तब हमारी जनसंख्या 35 करोड़ थी और अब यह 142 करोड़ पर पहुंच चुकी है। इसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं।''

पवार ने कहा कि दो दिन पहले उन्होंने एक साक्षात्कार में इस बात पर जोर दिया था कि सभी राजनीतिक दलों को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश, राज्य, जिले और क्षेत्र की बेहतरी के लिए हरेक व्यक्ति को एक या दो बच्चों के बाद रुक जाना चाहिए।''

पवार ने कहा कि अब से ऐसे लोगों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जानी चाहिए, जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब विलासराव देशमुख मुख्यमंत्री थे, तो हम यह निर्णय लेते समय डरे हुए थे कि तीन संतान वाले उम्मीदवार ग्राम पंचायत, जिला परिषद और तालुका पंचायत के स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य होंगे।''

पवार ने कहा, ‘‘लोग पूछते हैं कि सांसदों और विधायकों के संबंध में भी इसी तरह का निर्णय क्यों नहीं लिया गया। मैं उनसे कहता हूं कि यह हमारे हाथ में नहीं है। यह केंद्र के हाथ में है और हमारी मांग है कि केंद्र को ऐसा करना चाहिए।'' राकांपा नेता ने कहा कि यदि लोगों को कोई छूट नहीं दी जाएगी तो वे इस मुद्दे के बारे में अधिक जागरूक हो जाएंगे। (एजेंसी)

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप