कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत, समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन चांद और राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी. (सोर्स-IANS) 
देश

‘यह पब्लिक है सब जानती है’ - LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज

LPG Price Cut Reaction: सरकार ने जुलाई की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 की कटौती की है। इस राहत पर विपक्ष ने तंज कसते हुए इसे महंगाई के बीच दिखावा बताया और सरकार पर सवाल उठाए।

अनन्या तिवारी

Opposition Reaction On LPG Price Reduction India: जुलाई माह के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई। कमर्शियल एलपीजी के दामों में 183.50 रुपए की कटौती की गई है। यानि कि पहले जितने रूपए में सिलेंडर मिल रहा था, अब वह करीब 184 रुपए सस्ता मिलेगा। विपक्षी दलों ने गैस के दामों में आई कटौती पर तंज कसते हुए कहा कि यह यह पब्लिक है सब जानती है।

'आंखें छीन के चश्मा देने का काम'

लखनऊ से कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने तंज कसते हुए कहा कि गैस की कटौती कर लगता है कि भाजपा ने जनता पर एहसान कर दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा पहले लोगों के आंखें छीनने का काम करती है और फिर चश्मा दान करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में पहले गैस के दामों में उछाल आता है और बाद में चंद रुपए की कटौती कर मरहम लगाने का काम होता है। अभी भी जो कटौती हुई है वह कमर्शियल एलपीजी पर है। सरकार गैस में चंद रूपए की कटौती कर वाहवाही लूटना चाहती है। लेकिन, महंगाई कम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। महंगाई से लोगों की कमर टूट चुकी है, खासकर जो कमर्शियल गैस का इस्तेमाल करते हैं, भले ही भाजपा कितना भी कोशिश करें, जनता सब जानती है।

सपा के फखरुल हसन चांद की प्रतीक्रिया

समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन चांद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटने पर भी पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं कम किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की किल्लत होने पर दाम बढ़ जाते हैं, लेकिन कम नहीं होते। भाजपा सरकार महंगाई बढ़ाती है और पूंजीपतियों को बढ़ावा देती है।

रेट कम करने से पहले कराए गैस उपलब्ध

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सवाल यह है कि रेट कम करने से पहले गैस उपलब्ध तो कराएं। लोग पहले गैस चाहते हैं। लोगों को गैस तो नहीं मिल रहा है, तो फिर कटौती कैसी? हालांकि, अच्छी बात है कि गैस के दामों में कटौती हुई है।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि वे पहले कीमतें बढ़ाते हैं और फिर कहते हैं कि चीजें सस्ती हो गई हैं। देखिए उन्होंने कीमतें कितनी बढ़ा दी हैं और हर जगह महंगाई का क्या हाल है। राजद के स्थापना दिवस के बारे में मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि पार्टी स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मना रहा है। 5 जुलाई को स्थापना दिवस है लेकिन पार्टी ने इसे आज 1 जुलाई को पटना में मुख्य कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया है। इस अवसर पर पटना में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे राज्य के सभी जिलों में भी मनाया जा रहा है।

-IANS एजेंसी इनपुट

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?