नयी दिल्ली: देश में भर में मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड की चर्चा हो रही है। इस मामले में प्रशासन जांच कर रही है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि,लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) भी विवादों में आ गई है। लेकिन, इस बार मामला कुछ अलग है।
बीती रात बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रों में नारेबाजी की। सभी छात्रों ने फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट की आत्महत्या के विरोध में एकत्र हुए थे। इस मामले की शुरुआती जांच में आत्महत्या के निजी मामले बताए गए हैं। जैसा कि सुसाइड नोट में बताया गया है।
कपूरथला पुलिस ने बयान में कहा, ‘हमें 20 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में डिजाइन के प्रथम वर्ष के छात्र ने सुसाइड की है। हम मौके पर पहुंचे और एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया था। आगे की जांच जारी है।’
दरअसल, जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने ख़ुदकुशी की है। इसके बाद गुस्साए स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी परिसर में प्रदर्शन किया और स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हालात बेकाबू न हों, इसलिए वहां बाद में पुलिस को भी बुलाया गया। घटना के बाद लाश पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाई गई।
बता दें कि, मृतक की पहचान एस दिलीप कुमार के रूप में हुई है। वह बीकॉम का स्टूडेंट था। संदिग्ध अवस्था में उसने एस-चार बॉयज हॉस्टल में अपनी जान ले ली। मिली हुई जानकारी के अनुसार, पिछले 10 दिन में दूसरी बार यूनिवर्सिटी में किसी स्टूडेंट्स ने आत्महत्या की है। वहीं, स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया है कि, इस तरह के मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
इस मामले में फगवाड़ा के डीएसपी जसप्रीत सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'शाम 5:30 बजे एलपीयू से सूचना मिली कि फर्स्ट ईयर के एक स्टूडेंट ने आत्महत्या कर ली है। हम मौके पर पहुंचे, जहां हमें एक सुसाइड नोट मिला। मृतक उसमें आत्महत्या के पीछे कुछ निजी कारण बताया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।'