सांकेतिक फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

प्रश्नकाल शुरू होते ही लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, स्पीकर ओम बिरला की अपील बेअसर

Lok Sabha Adjourned: संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। स्पीकर ओम बिरला की प्रश्नकाल चलाने की अपील के बावजूद हंगामा जारी रहा।

अनन्या तिवारी

Lok Sabha Adjourned Till 2 PM Following Opposition Uproar In Monsoon Session: मानसून सत्र के 9वें दिन भी लोकसभा में प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया। स्पीकर ओम बिरला ने गुरुवार को विपक्ष के हंगामे की वजह से महज दो मिनट के अंदर लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन की शुरुआत में खिलाड़ियों को दी गई बधाई

गुरुवार सुबह 11 बजे संसद सत्र की शुरुआत होने पर लोकसभा में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पदक विजेताओं को बधाई दी गई। इसके बाद, स्पीकर ने प्रश्नकाल की कार्यवाही का संचालन किया। हालांकि, विपक्ष ने 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक 2026' पर बहस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण के मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी।

स्पीकर ने प्रश्नकाल बाधित न करने की अपील की

विपक्ष के हंगामे पर स्पीकर ने कहा, "मैंने कई बार आग्रह किया है कि प्रश्नकाल संसद सदस्यों का अधिकार है। प्रश्नकाल के अंदर सरकार की जवाबदेही भी तय होती है। मैंने सदन के माध्यम और फ्लोर लीडरों की बैठक में भी सभी से आग्रह किया कि सदन में प्रश्नकाल को बाधित न करें। प्रश्नकाल महत्वपूर्ण समय होता है।"

हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही स्थगित

इसके बावजूद विपक्ष के सदस्यों का हंगामा जारी रहा। स्पीकर ने पूछा कि आप प्रश्नकाल नहीं चलाना चाहते हैं? इसके बाद जब विपक्ष के सदस्य शांत नहीं हुए, तो स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

बुधवार को पारित हुआ एंटी पेपर लीक विधेयक

इससे पहले, एंटी पेपर लीक विधेयक बुधवार को लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हो गया। दो दिनों तक चली बहस के बाद इसे पारित किया गया, जिससे NEET पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों से निपटने के लिए कड़े कानूनी उपायों का रास्ता साफ हो गया। यह विधेयक ऐसे समय में पारित हुआ है, जब नीट पेपर लीकल मामले को लेकर देशभर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। बाद में धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

-IANS ऐजेंसी इनपुट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM