वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

सीनियर बीजेपी लीडर लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती!

भाजपा के सीनियर नेता भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली : भाजपा के सीनियर नेता भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बुधवार रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि ‘‘आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है।''

स्थिर है आडवाणी की हालत

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक वरिष्ठ भाजपा नेता भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी को रात बुधवार की रात 9 बजे डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

26 जून को एम्स में हुए थे भर्ती

भारतीय जनता पार्टी 96 वर्षीय नेता लालकृष्ण आडवाणी को 26 जून की देर रात भी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें पूरी रात चिकित्सकों की निगरानी में रखने के बाद 27 जून की सुबह छुट्टी दे दी गई थी। बाद में इसे रूटीन चेक-अप बताया गया था।

बीजेपी में आडवाणी का बड़ा योगदान

बीजेपी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का श्रेय भी लालकृष्ण आडवाणी को ही जाता है। एक समय जब बीजेपी मात्र 86 सीटों वाली पार्टी हुआ करती थी तब लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा ने ही बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया था।

आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितम्बर 1990 को गुजरात के सोमनाथ से शुरू हुई थी। हालांकि यात्रा के दौरान उन्हें बिहार में लालू प्रसाद यादव ने गिरफ्तार करवा दिया था। एलके आडवाणी ने जब यह रथ यात्रा निकाली थी उस दौरान पीएम मोदी भी रथ पर मौज़ूद थे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन