Legislative Council elections in four states: भारतीय निर्वाचन आयोग ने देश के चार राज्य- उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये सीटें शिक्षक और स्नातक कोटे की हैं। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को काउंटिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक बिहार में विधान परिषद की आठ सीटें 16 नवंबर को खाली हो रही हैं। वहीं कर्नाटक की चार सीटें 11 नवंबर, महाराष्ट्र की 5 सीटें छह दिसंबर को और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें छह दिसंबर को रिक्त हो रही हैं।
चारों राज्यों में विधान परिषद चुनाव के लिए 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार छह अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इन चुनावों में 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को कराई जाएगी. संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
नीरज कुमार, पटना स्नातक
सर्वेश कुमार, दरभंगा स्नातक
बंशी धर ब्रजवासी, तिरहुत स्नातक
डॉ. एन. के. यादव, कोशी स्नातक
नवल किशोर यादव, पटना शिक्षक
डॉ. मदन मोहन झा, दरभंगा शिक्षक
संजय कुमार सिंह, तिरहुत शिक्षक
अफाक अहमद, सारण शिक्षक
चिदानंद एम गौड़ा, कर्नाटक दक्षिण-पूर्व स्नातक
एसवी संकनूर, कर्नाटक पश्चिम स्नातक
शशिल जी नमोशी, कर्नाटक उत्तर-पूर्व शिक्षक
श्री पुट्टन्ना, बेंगलुरु शिक्षक
चव्हाण सतीश भानुदासराव, औरंगाबाद डिवीजन ग्रेजुएट्स
अरुण गणपति लाड, पुणे डिवीजन ग्रेजुएट्स
अभिजीत गोविंदराव वंजारी, नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स
सरनाईक किरण रामराव, अमरावती संभाग शिक्षक
जयन्त दिनकर आसगावकर, पुणे संभाग शिक्षक
अवनीश कुमार सिंह, लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स
आशुतोष सिन्हा, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स
डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह 'गुरु जी', आगरा मण्डल स्नातक
दिनेश कुमार गोयल, मेरठ मंडल स्नातक
डॉ. मान सिंह यादव, इलाहाबाद-झांसी डिवीजन स्नातक
उमेश द्विवेदी, लखनऊ संभाग शिक्षक
लालबिहारी यादव, वाराणसी संभाग शिक्षक
डॉ. आकाश अग्रवाल, आगरा संभाग शिक्षक'
श्रीचंद शर्मा, मेरठ संभाग शिक्षक
हरि सिंह ढिल्लो, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक
ध्रुव कुमार त्रिपाठी, गोरखपुर-फैजाबाद मंडल शिक्षक
चारों राज्यों में विधान परिषद चुनावों के लिए अधिसूचना भी 29 सितंबर को जारी किया जाएगा और नॉमिनेशन 6 अक्टूबर को बंद होंगे। 7 अक्टूबर को स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। वोटिंग 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। और 27 अक्टूबर को मतगणना है।