File Photo 
देश

समीर वानखेड़े सहित पांच लोगों पर लगा जबरन वसूली का आरोप, महिला वकील ने मुंबई पुलिस से FIR दर्ज करने का किया अनुरोध

सुभाष यादव

नई दिल्ली: मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं।  दरअसल मुंबई की एक महिला वकील सुधा द्विवेदी (Lawyer Sudha Dwivedi) ने पुलिस को एक लिखित शिकायत देकर वानखेड़े सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है। 

ज्ञात हो कि महिला वकील ने मुंबई के एमआरए मार्ग पुलिस थाने और संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारंभे और राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यालयों में भी लिखित शिकायत समीर वानखेड़े, प्रभाकर सैल एवं केपी गोसावी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह जबरन वसूली को लेकर किया है। क्रूज ड्रग्स केस की जांच कर रहे वानखेड़े पर एक गवाह प्रभाकर सैल ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान से जबरन वसूली के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया हुआ है। इस केस में शाहरुख के बेटे आर्यन खान भी आरोपी हैं।

वहीं एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े दिल्ली में हैं। वानखेड़े के दिल्ली पहुंचने को लेकर कई सारे कयास लग रहे हैं। क्योंकि एनसीबी मुख्यालय ने करप्शन को लेकर लगे आरोपों के बाद विजिलेंस जांच का आदेश दिया हुआ है। इस पूरे केस की जांच डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह करने जा रहे हैं।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान