Jammu-Srinagar National Highway Photo: Twitter  
देश

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, चट्टान से टकराई ट्रक खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

साक्षी सिंह

श्रीनगर: जम्मू (Jammu) के रामबन जिले (Ramban district) में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन की वजह हो गया, जिसके चपेट में आने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (Jammu-Srinagar National Highway) पर मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई ।

 बचाव-कार्य जारी
भूस्खलन (landslide) की चपेट में चार लोगों की मौतजम्मू के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हुए भूस्खलन के दौरान हाईवे पर एक ट्रक इसकी चपेट में आ गया और गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में सवार चार लोगों (Four People Died) की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा बनिहाल शहर के पास नेशनल हाईवे के शेरबीबी खंड (Sherbibi Section) पर हुई है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी चारों लोगों का शव बाहर निकाला। हालांकि घटनास्थल पर राहत-बचाव का कार्य जारी है।

छह मवेशियों की भी मौत
भूस्खलन की चपेट में जान गवांने वाले सभी मृतकों की पहचान हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक में छह मवेशियों को जीविका के लिया जा रहा था, लेकिन वे सभी हादसे का शिकार हो गए और छह मवेशियों की मौत हो गई। 

दोनोंं तरफ से रोका गया यातायात
हाईवे पर भूस्खलन होने के की वजह से दोनों तरफ से यातायात को रोका गया है। वहीं, शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के एसडीएच बनिहाल में भेज दिया गया है। रामबन उपायुक्त ने बताया कि  घटनास्थल पर राहत-बचाव का कार्य जारी है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जम्मू और कश्मीर ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, किश्तवाड़ी, पाथेर और बनिहाल में भूस्खलन होने से हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया है। वहीं, उन्होंने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि कहीं भी जाने से पहले ट्रैफिक पुलिस की सलाह  अवश्य लें।

बता दें कि यह हाईवे कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। इसलिए जल्द ही यहां यातायात शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल