लालकृष्ण आडवाणी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
देश

लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य में आया सुधार, 14 दिन बाद अपोलो अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे 14 दिन बाद अपोलो अस्पताल से स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद डिस्चार्ज कराए गए है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बीमार चल रहे थे, जिसके कारण वे अस्पताल में भर्ती थे। अब खबर आ रही है कि अस्पताल में 14 दिन से भर्ती लालकृष्ण आडवाणी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

लालकृष्ण आडवाणी को 12 दिसंबर को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज 14 दिन बाद उन्हें ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इससे पहले अपोलो अस्पताल ने एक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि "वयोवृद्ध भाजपा नेता और भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी 12 दिसंबर से इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के आईसीयू में डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। उनके मेडीकल कंडीशन में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है।"

लंबे समय से खराब है आडवाणी के सेहत

आपको बता दें कि आडवाणी की तबीयत लंबे समय से नासाज चल रही है। उन्हें 3 जुलाई को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ देर रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस साल की शुरुआत में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां रात भर निगरानी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद इस हफ्ते एक बार उनकी तबीयत खराब हुई थी।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल में भर्ती लाल कृष्ण अडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। उन्होंने अपोलो अस्पताल के डॉक्टर से भी फोन पर बात भी की थी। इस दौरान उन्होंने आडवाणी जी के परिवार वालों से फोन पर बात कर उनका स्वास्थ्य का हालचाल जाना था।

इसी साल मिला है ‘भारत रत्न’

इसी साल मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया था। 8 नवंबर 1927 को कराची (वर्तमान पाकिस्तान) में जन्मे आडवाणी 1942 में स्वयंसेवक के तौर पर आरएसएस से जुड़े थे। वह 1986 से 1990, 1993 से 1998 और 2004 से 2005 तक भाजपा अध्यक्ष रहे। आडवाणी 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री भी रहे। जबकि 1998 से 2004 तक वह देश के गृह मंत्री भी रहे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन