कांग्रेस नेता (Photo Credits-ANI Twitter)  
देश

राष्ट्रपति से प्रियंका-राहुल गांधी ने की मुलाकात, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग का मसला उठाया

सुभाष यादव

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) को लेकर देश का सियासी पारा गरमाया हुआ है। विपक्ष लगातार इस मामले पर बीजेपी को घेरता नजर आ रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। जिसमें राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) सहित अन्य नेताओं का समावेश है। इन लोगों से राष्ट्रपति (President Ramnath Kovind) से मुलाकात में लखीमपुर खीरी हिंसा पर चर्चा कर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग का मसला उठाया। 

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी हिंसा पर बात की। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों कि मांग है कि जिसने भी उनके बेटे की हत्या की उसे सजा मिले। उन्होंने कहा कि जब तक अजय मिश्रा अपने पद पर हैं तब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सकता है। राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। 

वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने एक बयान में कहा कि लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों कि मांग है कि जिसने भी उनके बेटे की हत्या करी उसे सजा मिले और यह भी कहा कि जिस व्यक्ती ने हत्या की उसके पिता देश के गृह राज्य मंत्री हैं। जब तक वह अपने पद पर हैं तब तक न्याय नहीं मिलेगा। ये बात हमने राष्ट्रपति को बताई है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z